ब्रेकिंग
Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar Flood Relief: 12 अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे ₹7000, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बिहार में बनेंगे 100 नए सड़क-पुल, 21 हजार करोड़ का लोन लेगी सरकार; दीघा-कोइलवर गंगा पथ भी शामिल✦Bihar News: अनंत सिंह नहीं मांगेंगे नीरज के लिए वोट, फिर भी JDU खुश! ललन सिंह की ‘दवाई’ का असर, क्या MLC चुनाव में इस सुलह से आसान होगा रास्ता? ✦Bihar News: RLM में टूट नहीं तो फिर क्या है? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के 4 में 3 विधायक अलग राह पर, बढ़ा सियासी संकट✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar Flood Relief: 12 अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे ₹7000, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बिहार में बनेंगे 100 नए सड़क-पुल, 21 हजार करोड़ का लोन लेगी सरकार; दीघा-कोइलवर गंगा पथ भी शामिल✦Bihar News: अनंत सिंह नहीं मांगेंगे नीरज के लिए वोट, फिर भी JDU खुश! ललन सिंह की ‘दवाई’ का असर, क्या MLC चुनाव में इस सुलह से आसान होगा रास्ता? ✦Bihar News: RLM में टूट नहीं तो फिर क्या है? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के 4 में 3 विधायक अलग राह पर, बढ़ा सियासी संकट

केंद्र के आर्थिक पैकेज का फायदा प्रवासी बिहारियों को मिलेगा, सुशील मोदी बोले- राशन कार्ड के बगैर चावल और दाल देंगे

PATNA : केंद्र सरकार की तरफ से कोरोना महामारी के लिए जारी किए गए आर्थिक पैकेज का लाभ बिहार वापस आने वाले प्रवासी मजदूरों को भी मिलेगा. बिहार सरकार राशन कार्ड से वंचित प्रवासी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : केंद्र सरकार की तरफ से कोरोना महामारी के लिए जारी किए गए आर्थिक पैकेज का लाभ बिहार वापस आने वाले प्रवासी मजदूरों को भी मिलेगा. बिहार सरकार राशन कार्ड से वंचित प्रवासी मजदूरों को 10 किलो चावल और 2 किलो दाल प्रति परिवार के दर से देगी. बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि केंद्रीय पैकेज का फायदा बिहार के प्रवासियों को मिलने वाला है.


डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार आ चुके 10 लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को बिना राशन कार्ड के 2 महीने तक हर महीने अनाज दिया जायेगा. सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि अब तक केसीसी यानी किसान क्रेडिट कार्ड से वंचित पशुपालकों मछुआरों और किसानों को विशेष अभियान चलाकर इसका लाभ दिया जायेगा. साथ ही साथ मुद्रा के तहत शिशु लोन के बकायेदारों को लोन चुकाने पर 2 फ़ीसदी ब्याज अनुदान और 5000 करोड़ के विशेष को से बिहार के स्ट्रीट वेंडर्स को 10000 तक का ऋण दिया जायेगा.


डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि प्रवासी मजदूर जब भी दूसरे राज्यों में वापस जाएंगे, वहां भी वन नेशन-वन राशन कार्ड के तहत वह अनाज का उठाव कर पाएंगे. केंद्र सरकार की घोषणा के मुताबिक बिहार में भी सस्ते मकान की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है. लॉक डाउन के कारण प्रभावित हुए बिहार में लाखों फुटपाथ दुकानदारों के लिए पैकेज के तहत घोषित 5000 करोड़ के फंड से 10000 तक का लोन जल्द ही दिया जायेगा.

टैग्स