ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

रिंग बजते ही ब्लास्ट हो गया पॉकेट में रखा स्मार्ट फोन, हादसे में युवक बुरी तरह घायल

BHAGALPUR: भागलपुर में मोबाइल पर रिंग होते ही पॉकेट में रखा स्मार्ट फोन ब्लास्ट कर गया। इस घटना में युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराय

रिंग बजते ही ब्लास्ट हो गया पॉकेट में रखा स्मार्ट फोन, हादसे में युवक बुरी तरह घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में मोबाइल पर रिंग होते ही पॉकेट में रखा स्मार्ट फोन ब्लास्ट कर गया। इस घटना में युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को जानने के बाद हर कोई हैरान है।


दरअसल, नाथनगर थाना क्षेत्र के चंपानगर बंगाली टोला निवासी शांति समिति के सदस्य संजय कुमार यादव के छोटे भाई जयदेव यादव के पॉकेट में मोबाइल ब्लास्ट कर गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। परिजनों ने घायल जयदेव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।


परिजनों की मानें तो जयदेव स्नान करने के लिए गया था। उसका मोबाइल फोन लगातार रिंग हो रहा था। जयदेव ने जैसे ही फोन को पॉकेट से निकालने की कोशिश की जोरदार धमाके के साथ वह ब्लास्ट कर गया। इस मामले में नाथनगर चिकित्सा प्रभारी डा. अनुपमा सहाय ने बताया कि ऐसी घटना पहले भी देखने को मिली है कि कॉल आते ही मोबाइल ब्लास्ट किया है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता