ब्रेकिंग
Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़

Bihar News: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, एक युवक गिरफ्तार

Bihar News: रक्सौल इंडो नेपाल बॉर्डर से काठमांडू नेपाल की नाबालिग लड़की बरामद मानव तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. नेपाली नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद किया है.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर स्थित रक्सौल में मानव तस्करी रोधी इकाई, एसएसबी 47वीं बटालियन, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर और न्याय नेटवर्क परियोजना डंकन अस्पताल के संयुक्त अभियान में एक बड़ी कामयाबी मिली है। अभियान के तहत एक 13 वर्षीय नेपाली नाबालिग लड़की को भारत लाने की कोशिश कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।


विफल करते हुए एक नेपाली नाबालिग लड़की को बरामद किया और एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीमा पार नेपाल से भारत आते समय संदेह के आधार पर की गई, जब टीम ने एक व्यक्ति के साथ आ रही 13 वर्षीय किशोरी को रोका और पूछताछ की।


पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि उसकी आरोपी युवक से एक वर्ष पूर्व एक सोशल मीडिया एप 'स्टार मेकर' के माध्यम से दोस्ती हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। आरोपी युवक दो बार पहले भी उससे मिलने काठमांडू गया था और तीसरी बार वह उसे भारत लाने आया था। युवक ने लड़की को दिल्ली में कॉल सेंटर में नौकरी दिलाने और फिर उससे शादी करने का झांसा दिया था। किशोरी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने यह यात्रा अपने परिजनों को बिना बताए की थी।


बरामद नाबालिग लड़की का काल्पनिक नाम "मनीषा मनाली" बताया गया है, जो काठमांडू, नेपाल की रहने वाली है। वहीं गिरफ्तार आरोपी की पहचान (काल्पनिक नाम) "शेख रिज़वान" के रूप में हुई है, जो थाना तुरकौलिया, जिला पूर्वी चंपारण, बिहार का निवासी है। मानव तस्करी की आशंका को देखते हुए दोनों को हरैया थाना, रक्सौल को सौंप दिया गया, जहां आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


इस ऑपरेशन में मानव तस्करी रोधी इकाई से सहायक सब इंस्पेक्टर खेमराज, निर्भय कुमार, आर्यलक्ष्मी, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता, विजय कुमार शर्मा, न्याय नेटवर्क परियोजना डंकन अस्पताल से आरती कुमारी और गौरव कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।


बॉर्डर क्षेत्र में हो रही ऐसी घटनाएं यह संकेत देती हैं कि मानव तस्करी के लिए सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म का तेजी से दुरुपयोग हो रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, इस तरह के मामलों में बच्चों और किशोरियों को बहलाकर भारत लाया जाता है, जहां उन्हें नौकरी या शादी के नाम पर शोषण का शिकार बनाया जाता है। ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता, निगरानी और जनजागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक हो गई है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम