ब्रेकिंग
Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी

BIHAR CRIME: हथियार की नुमाइश से खुला आपराधिक गिरोह का राज, मिनी गन फैक्ट्री में बनते थे देसी हथियार

GOPALGANJ: गोपालगंज पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब कुचायकोट पुलिस ने तिलक समारोह में हथियार लहराने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर गयी थी। लेकिन आरोपी

bihar
गन फैक्ट्री का खुलासा
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब कुचायकोट पुलिस ने तिलक समारोह में हथियार लहराने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर गयी  थी। लेकिन आरोपी के घर छापेमारी के दौरान मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। पुलिस ने यह कारवाई कुचायकोट थाना के मानियरा गांव में की है।


 छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो देसी कट्टा, तीन अर्ध निर्मित कट्टा,चार कारतूस, विभिन्न गन के अलग अलग लंबाई के 17 बैरल, हथियार बनाने के औजार, ड्रिल मशीन ,रेती सहित कई हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया है। पुलिस ने हथियार बनाकर बेचने के मामले में चार अपराधियो को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार सभी अपराधी  रिषु कुमार,विक्की कुमार,पुनकेस बैठा और छोटू कुमार सिंह उर्फ बजरंगी कुचायकोट थाना के मानियरा गाँव के रहने वाले है। 


इस मामले में सदर एसडीपीयो प्रांजल कुमार ने बताया कि हथियार लहराते दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जांच में पाया गया यह वीडियो बीते 3 मई को कुचायकोट थाना के मानियरा गाँव की है। कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने अपने टीम के साथ मानियरा गाव में छापेमारी कर चार अपराधियो के साथ हथियार बनाने वाली मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया और मौके से हथियार के साथ हथियार बनाने का कई उपकरण जब्त किया गया। पुलिस इस कांड में संलिप्त बाकी अपराधियो को पता लगाने में जुट गई है औरगिरफ्तार सभी अपराधियो को जेल भेजा जा रहा है।