ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बिहार: मिड-डे-मील खाने के बाद 125 से ज्यादा बच्चे हुए बीमार, परिजनों का जमकर हंगामा

BAGAHA: बिहार के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील के नाम पर बच्चों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से लगातार मिड डे मील के भोजन में गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला राज्य

बिहार: मिड-डे-मील खाने के बाद 125 से ज्यादा बच्चे हुए बीमार, परिजनों का जमकर हंगामा
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

BAGAHA: बिहार के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील के नाम पर बच्चों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से लगातार मिड डे मील के भोजन में गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला राज्य के बगहा से है जहां मध्यान भोजन करने के बाद 125 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए है. जानकारी के अनुसार अभी और ज्यादा बच्चे बढ़ने की संभावना बताई जा रही है.


बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद दर्जनों बच्चे की अचानक स्कूल में ही तबीयत बिगड़ने लगी जिससे वहां अफरातफरी मच गयी. धीरे धीरे बीमार बच्चों की संख्या 125 हो गई.  वहीं स्कूल में बच्चों के बीमार होने की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी स्कूल पहुंच गए. पुलिस मौके पर पहुंची. आनन फानन में सभी बीमार बच्चों को एम्बुलेंस के सहारे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दूसरी तरफ परिजन जमकर हंगामा कर रहे है.


परिजनों ने बताया कि सरकारी स्कूल में दोपहर का खाना खाने के बाद बच्चे बीमार हो गए. ग्रामीणों ने स्कूल पर लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया है.  मिड डे मील खाने से स्कूली बच्चे बीमार हो गए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है.



टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता