ब्रेकिंग
15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...

मौसम ने बदली करवट, बिहार के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

PATNA : बिहार में एक बार फिर उलटफेर होने जा रहा है. आज से दो दिनों तक ना सिर्फ बादल छाए रहेंगे बल्कि बारिश के भी आसार हैं और फिर ठंड में भी बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग के अनुसार पूर्व

मौसम ने बदली करवट, बिहार के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में एक बार फिर उलटफेर होने जा रहा है. आज से दो दिनों तक ना सिर्फ बादल छाए रहेंगे बल्कि बारिश के भी आसार हैं और फिर ठंड में भी बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत में पश्चिमी विक्षोभ अगले दो दिनों में सक्रिय होने के आसार हैं. इस कारण बिहार के उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम भाग में बिजली चमकने और बारिश का पूर्वानुमान है. 


मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारत के पूर्वी इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी विक्षोभ ओडिशा, बंगाल, झारखंड और बिहार राज्यों की ओर बढ़ रहा है. इसके वजह से इन इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान है. इसी को देखते हुए इन राज्यों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है.


वहीं मंगलवार को राज्य का मौसम शुष्क बने होने के साथ कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर को कोहरा छाया रहा. औरंगाबाद, चांद और मोहनिया, दाउदनगर में हल्के स्तर की बारिश हुई. औए इसी के साथ सबसे कम दृश्यता पूर्णिया में दर्ज की गई. बता दें पटना का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.


जहां 26 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. 12.4 डिग्री सेल्सियस के साथ अररिया ठंडा शहर रहा. वहीं गया का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री की वृद्धि के साथ 14.8 डिग्री सेल्सियस के साथ दर्ज किया गया.

टैग्स