ब्रेकिंग
सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप

मॉरीशस के पूर्व पीएम की तबीयत बिगड़ी, नीतीश ने लिया हालचाल

PATNA : मॉरीशस भारत का रिश्ता बेहद पुराना रहा है. खासतौर पर बिहार से बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद हैं. नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद मॉरीशस के साथ बिहार के रिश्तों की एक

मॉरीशस के पूर्व पीएम की तबीयत बिगड़ी, नीतीश ने लिया हालचाल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मॉरीशस भारत का रिश्ता बेहद पुराना रहा है. खासतौर पर बिहार से बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद हैं. नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद मॉरीशस के साथ बिहार के रिश्तों की एक नई शुरुआत हुई. मॉरीशस के प्रधानमंत्री रहते भारत दौरे पर आए नवीनचंद्र रामगुलाम की तबीयत खराब है और दिल्ली में नवीनचंद्र रामगुलाम का इलाज चल रहा है.


नवीन चंद्र रामगुलाम बिहार दौरे पर आ चुके हैं. बिहार दौरे पर नवीनचंद्र रामगुलाम जब आए थे तो नीतीश कुमार के साथ उनकी कैमिस्ट्री देखने को मिली थी. अब उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद नीतीश कुमार ने तत्काल दिल्ली एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया से बातचीत की है. 


जेडीयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया है कि नवीनचंद्र रामगुलाम की सेहत को लेकर नीतीश कुमार खासे चिंतित हैं. उन्होंने रणदीप गुलेरिया से बातचीत कर रामगुलाम की तबीयत के बारे में पूरी जानकारी ली है. नीतीश कुमार से उनके रिश्ते बेहद खास रहे हैं.


नवीन चंद्र रामगुलाम मॉरीशस के पुराने नेता शिवसागर रामगुलाम के बेटे हैं. शिवसागर रामगुलाम की प्रतिमा पटना में नीतीश कुमार ने स्थापित करवाई थी. आज भी गांधी मैदान के इलाके में शिवसागर रामगुलाम चौक स्थित है. नीतीश कुमार ने नवीनचंद्र रामगुलाम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. 

टैग्स