ब्रेकिंग
Bihar News : सभी MLA-MCL को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरादुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरBihar News : सभी MLA-MCL को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरादुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफर

BIHAR NEWS : मतदान कर सड़क किनारे बैठे वोटरों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, आधा दर्जन लोग बुरी तरह गंभीर

BETTIAH : बिहार के बेतिया से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां मतदान कर सड़क किनारे बैठे वोटरों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया है। इस घटना में आधा दर्जन लोग बुरी तरह

BIHAR NEWS : मतदान कर सड़क किनारे बैठे वोटरों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, आधा दर्जन लोग बुरी तरह गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BETTIAH : बिहार के बेतिया से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां मतदान कर सड़क किनारे बैठे वोटरों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया है। इस घटना में आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। 


जानकारी के मुताबिक, बिहार के बेतियाके नौतन प्रखंड के महुआहा बूथ पर पैक्स चुनाव में मतदान कर सड़क किनारे बैठे वोटरों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया।  इस घटना में आधा दर्जन वोटरों के घायल होने की सूचना है। सभी वोटर बगीचे के किनारे बैठे थे, तभी जगदीशपुर से मच्छरगावां जा रही कार ने सभी को रौंदकर घायल कर दिया। 


वहीं, घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है। जबकि ड्राइवर कार छोड़ फरार हो गया है।  नौतन प्रखंड में पैक्स का चुनाव चल रहा है।  घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस घटना में वरदाहा मनियारी गांव के गोविन्द राम, रामचंद्र साह की पत्नी, घूटन महतो की बहू सुगांनती देवी, वीरू यादव और उनकी बहन घायल हो गए हैं। 


इधर, इस घटना में पैक्स प्रत्याशी विजय साह की बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। हादसे के बाद मतदान केंद्र के आसपास घंटों अफरा-तफरी मची रही। उधर टक्कर मारने वाली कार को ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले की जांच कर रही है। नौतन थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि लोगों को शांत कर दिया गया है। गाड़ी की पहचान कर ली गई है।