ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

'मस्जिद में लिखा गया था रामचरितमानस ...' , बोले RJD के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ....अगर सच्चे हिंदू तो अपनी पार्टी से मुसलमानों को बाहर करें BJP

PATNA : बिहार में महागठबंधन सरकार में शामिल पार्टी राजद के नेताओं के तरफ से लगातार रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान बाजी की जा रही है। पहले शिक्षा मंत्री ने रामचरितमानस को लेकर विव

'मस्जिद में लिखा गया था  रामचरितमानस ...' , बोले RJD के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ....अगर सच्चे हिंदू तो अपनी पार्टी से मुसलमानों को बाहर करें BJP
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में महागठबंधन सरकार में शामिल पार्टी राजद के नेताओं के तरफ से लगातार रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान बाजी की जा रही है। पहले शिक्षा मंत्री ने रामचरितमानस को लेकर विवादित टिप्पणी की और इसे नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया तो अब उन्हीं के पार्टी के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने कह दिया कि रामचरितमानस मस्जिद में लिखा गया था।


दरअसल, दानापुर के आरजेडी विधायक रीतलाल यादव ने कहा कि - भाजपा के लोग हिंदू हिंदुत्व की बात करते हैं एक दूसरे को लड़ाने के फेर में लगे हुए हैं। लेकिन कब तक चलेगा ऐसा। एक समय जब आया था तो आप याद कीजिए राम मंदिर राम मंदिर का यह लोग चर्चा करता है तो रामचरितमानस जो लिखा गया था तो याद होगा कि एक मस्जिद में लिखा गया था। इतिहास उठा कर देखिए गा। उस वक्त हमारा हिंदुत्व खतरे में नहीं था। मुगल साम्राज्य के लोगों ने इतने दिनों तक हम पर राज किया तो उस समय हमारा हिंदुत्व खतरे में नहीं था।


इसके आगे री लाल यादव ने कहा कि जब पूरे देश में 11 साल के मुसलमान बेटी भागवत कथा सुनाकर मीटर जीतती है तो उस वक्त भाजपा वाले लोग कहां थे। उस वक्त इन लोगों को कहना चाहिए था कि मुस्लिम की लड़की आज भागवत कथा में मेडल ला रही है।


रीतलाल यादव ने कहा कि जब हमारा देश खतरे में था तो उस वक्त मुसलमान को भगा देना था देश से। हम तो कहते हैं कि यदि आप सच्चा हिंदुत्व का सहभागी बनना चाहते हैं तो अपने पार्टी से कितना मुस्लिम लोग हैं सबको निकाल दीजिए। बाहर कीजिए उनको  अपने पार्टी से। तीन तलाक काहे के लिए लाए थे नहीं लाना चाहिए था।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें