ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

PATNA : पटना में रफ्तार का कहर जारी है। मरीन ड्राइव के नाम से मशहूर पटना के जेपी गंगा पथ पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण इस तरह की घटना होती है। इ

मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में 2 की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : पटना में रफ्तार का कहर जारी है। मरीन ड्राइव के नाम से मशहूर पटना के जेपी गंगा पथ पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण इस तरह की घटना होती है। इस बार कार और बाइक की जोरदार टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और घंटों हंगामा मचाया। 


जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया। जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। घटना जेपी गंगा पथ पर कृष्णा घाट के पास हुई जहां अनियंत्रित कार और बाइक की टक्कर में महिला और पुरुष बुरी तरह घायल हो गये। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया। 


जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृतकों की पहचान की जा रही है।