ब्रेकिंग
सड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचरासड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचरा

Bihar News: अगलगी में आधा दर्जन घर जलकर खाक, कई मवेशी भी जले; लाखों की संपत्ति हुई स्वाहा

Bihar News: बिहार के कटिहार में अगलगी के घटना में आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए. इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है. पीड़ित लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Bihar News
आग लगने से कई घर जले
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: कटिहार के मनिहारी प्रखंड के बघार पंचायत में बीती रात अचानक आग लगने से भारी तबाही मच गई। इस आगजनी में आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए। घरों में रखा सारा सामान, अनाज, कपड़े, फर्नीचर और नकदी जलकर खाक हो गई। 


अगलगी की इस घटना में कई मवेशी भी जल गए। कई गाय और बकरियां आग में तड़प तड़पकर मर गए। लोगों ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की लेकिन तेज लपटों के आगे उनके सारे प्रयास नाकाम रहे। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।


आशंका जताई जा रही है कि यह घटना शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी से हुई हो सकती है। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। प्रशासन से मुआवजे और पुनर्वास की मांग की जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता