ब्रेकिंग
Bihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाअब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बिहार सरकार की बड़ी तैयारीशराब के नशे में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष घायल, 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्जमोहर्रम से पहले बवाल: डीजे जब्त करने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 जवान घायल, भीड़ छुड़ा ले गई DJBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाअब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बिहार सरकार की बड़ी तैयारीशराब के नशे में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष घायल, 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्जमोहर्रम से पहले बवाल: डीजे जब्त करने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 जवान घायल, भीड़ छुड़ा ले गई DJ

सचिव के समर्थन में आए मनोज तिवारी, कहा..भाई वीरेंद्र को इतना शॉर्ट टेंपर नहीं होना चाहिए

दिल्ली सांसद मनोज तिवारी ने सुल्तानगंज से बैद्यनाथ धाम के लिए कांवड़ पदयात्रा शुरू की, इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनेगी। वही आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र और तेजप्रताप यादव पर भी हमला बोला।

Bihar
बिहार में फिर बनेगी एनडीए सरकार
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के सुल्तानगंज से आस्था और राजनीति से जुड़ी खबर आई है। दिल्ली के सांसद और भाजपा नेता मनोज तिवारी ने गुरुवार को नमामि गंगे घाट से पवित्र जल भरकर कांवड़ लेकर बैद्यनाथ धाम के लिए पदयात्रा शुरू की। इस मौके पर गंगा घाट पर भारी भीड़ उमड़ी और भक्तों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।


मनोज तिवारी ने भोलेनाथ से बिहार की तरक्की और सुख-शांति, समृद्धि की कामना की। कहा कि आने वाले चुनाव में बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास चाहती है, झूठे वादे और बयानबाज़ी से ऊब चुकी है। इस दौरान मनोज तिवारी ने राजद विधायक भाई वीरेंद्र पर भी तीखा हमला बोला। कहा कि भाई वीरेंद्र जैसे नेता सिर्फ कैमरे के सामने बयान देते हैं, लेकिन जनता के बीच उनकी कोई पकड़ नहीं है।


 मनोज तिवारी ने कहा कि इस तरह से किसी भी राजनेता को किसी भी अधिकारियों का अपमान नहीं करना चाहिए। इतना शॉर्ट टेंपर नहीं होना चाहिए। वही तेज प्रताप पर हुई कार्रवाई पर बोले कि यह उनकी पार्टी का मामला है लेकिन कार्रवाई तो होनी तो चाहिए ही। उन्होंने कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। बाबा से यही प्रार्थना करने जा रहा हूं कि बाबा बिहार को फिर से एनडीए दो और बिहार को और ऊंचाई पर ले जाए। 


इस धार्मिक यात्रा में राजनीतिक रंग उस समय और गहरा हो गया जब बीजेपी के कई स्थानीय नेता भी गंगा घाट पर मनोज तिवारी के साथ नजर आए। सभी ने मिलकर जल भराई की और तिवारी को शुभकामनाएं दीं करीब 105 किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा सुल्तानगंज से देवघर तक चलेगी जहां मनोज तिवारी बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे यात्रा के दौरान जगह-जगह भक्तों और समर्थकों का स्वागत भी देखने को मिल सकता है।

सचिव के समर्थन में आए मनोज तिवारी, कहा..भाई वीरेंद्र को इतना शॉर्ट टेंपर नहीं होना चाहिएसचिव के समर्थन में आए मनोज तिवारी, कहा..भाई वीरेंद्र को इतना शॉर्ट टेंपर नहीं होना चाहिएसचिव के समर्थन में आए मनोज तिवारी, कहा..भाई वीरेंद्र को इतना शॉर्ट टेंपर नहीं होना चाहिएसचिव के समर्थन में आए मनोज तिवारी, कहा..भाई वीरेंद्र को इतना शॉर्ट टेंपर नहीं होना चाहिए

टैग्स