ब्रेकिंग
Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी✦बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत✦Bihar Police : अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू का पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल✦Bihar Flood News : बिहार में बेमौसम बाढ़ का कहर! बागमती खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर, चचरी पुल बहा; 14 पंचायतों का संपर्क प्रभावित✦Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी✦बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत✦Bihar Police : अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू का पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल✦Bihar Flood News : बिहार में बेमौसम बाढ़ का कहर! बागमती खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर, चचरी पुल बहा; 14 पंचायतों का संपर्क प्रभावित✦Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश

मांझी ने बढ़ाई चिराग की टेंशन,कहा - जमुई से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, मुसहर समाज का है पारंपरिक सीट

JAMUI : जमुई लोकसभा सीट भोला मांझी की सीट है। शुरू शुरू में सबसे पहले सांसद भोला मांझी थे। खाने का मतलब यह सीट मुसहर समाज के लोगों का है। वैसी प्रदीति में यदि एनडीए इस सीट को

मांझी ने बढ़ाई चिराग की टेंशन,कहा - जमुई से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, मुसहर समाज का है पारंपरिक सीट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : जमुई लोकसभा सीट भोला मांझी की सीट है। शुरू शुरू में सबसे पहले सांसद भोला मांझी थे। खाने का मतलब यह सीट मुसहर समाज के लोगों का है। वैसी प्रदीति में यदि एनडीए इस सीट को लेकर कोई फैसला करती है तो फिर यह सीट हमारी पार्टी के खाते में आनी चाहिए। यह बातें हिंदुस्तानी आवा मोर्चा के राष्ट्रीय संरक्षक जीतन राम मांझी ने कही है।


दरअसल, बिहार के जमुई सीट से फिलहाल लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान वर्तमान में सांसद हैं और वह इस सीट से वापस से चुनाव लड़ने का दावा भी कर रहे हैं। ऐसे में अब इस सीट पर हाल ही के दिनों में एनडीए में शामिल हुए जीतन मांझी ने भी अपना दावा किया है। मांझी ने सांप कहा है कि जमुई सेट उनके समाज के लोगों की सीट है इसलिए इस बार यहां से मुसहर समाज के लोगों को चुनाव लड़ाया जाए या नहीं उनकी पार्टी के किसी नेता को चुनाव लड़ाया जाए।


वहीं, दूसरी तरफ इस सीट के वर्तमान विधायक चिराग पासवान पिछले कई महीनो से लगातार हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने की बात कहते रहे। चिराग पासवान कहते हैं कि हाजीपुर उनके पिता रामविलास पासवान का कर्मभूमि है ऐसे में वह अपने पिता के कर्मभूमि को छोड़ना नहीं चाहते हैं।लेकिन, वो जमुई सीट भी छोड़ने की बात नहीं कहते हैं ऐसे में जीतन मांझी के लिए एनडीए क्या फैसला लेती है यह तो भविष्य के गर्भ में भी छुपा हुआ है।


उधर, इससे पहले सोमवार को मांझी ने यह बताया था कि-  अक्टूबर महीने में एनडीए के सभी सहयोगी दलों की बैठक होगी। जिसमें सभी पार्टियों की सीटें तय की जाएंगी। एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर किसी तरह की कोई लड़ाई नहीं है। उन्होने कहा कि हमें जो सीट मिलेगी उसी पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। लेकिन, अब उन्होंने जमुई सीट से चुनाव लड़ने की बात कही है। 


आपको बता दें कि,  अभी इंडिया गठबंधन में भी सीट बंटवारे को लेकर बैठक होनी बाकी है। विपक्षी दलों के तरफ से भी यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दुर्गापूजा के बाद सीट बंटवारा कर लिया जाएगा और यह साफ़ हो जाएगा कि किस राज्य में कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके बाद सभी लोग अपने तरफ से चुनाव अभियान में जोर - शोर से लग जाएगी।  

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता