ब्रेकिंग
Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad : बंशीधर बृजवासी-राहुल राज की सदस्यता पर विपक्ष का बड़ा दांव फेल, सभापति ने क्यों खारिज कर दी याचिका?✦Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad : बंशीधर बृजवासी-राहुल राज की सदस्यता पर विपक्ष का बड़ा दांव फेल, सभापति ने क्यों खारिज कर दी याचिका?

माली कल्याण समिति से सम्मानित होने के बाद बोले पृथ्वी कुमार माली..ज्योतिबा फुले के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे

PATNA: पटना के दारोगा राय पथ स्थित ज्योतिबा फुले आश्रम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर माली कल्याण समिति ने आज भारतीय जन परिवार पार्टी के संस्थापक पृथ्वी कुमार

माली कल्याण समिति से सम्मानित होने के बाद बोले पृथ्वी कुमार माली..ज्योतिबा फुले के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के दारोगा राय पथ स्थित ज्योतिबा फुले आश्रम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर माली कल्याण समिति ने आज भारतीय जन परिवार पार्टी के संस्थापक पृथ्वी कुमार माली को सम्मानित किया। इस अवसर पर पृथ्वी कुमार माली ने कहा कि उनकी पार्टी महान विचारक और समाज सुधारक ज्योतिबा फुले के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी।


भारतीय जन परिवार पार्टी के संस्थापक पृथ्वी कुमार माली ने यह भी कहा कि ज्योतिबा फुले वंचित समाज के लिए लड़ते रहे। उन्होंने पूरे देश में वंचित समाज के बीच शिक्षा की अलख जगायी। इसलिए हमें उनके विचारों को अंगीकार करना बेहद जरूरी है। 


पृथ्वी कुमार माली ने कहा कि माली समाज से आज तक कोई विधायक नहीं हुआ है। यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। इस जाति में गरीबों की संख्या अधिक है। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि हम समाज के उत्थान के लिए काम करें। हमारी पार्टी माली समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। आगामी चुनाव में इस समाज से अच्छी संख्या में लोगों को प्रत्याशी बनाया जाएगा। 


सम्मान समारोह से पहले पृथ्वी पर माली सहित माली कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने ज्योतिबा फुले के मूर्ति पर माल्यार्पण किया।कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार मालाकार, सचिव वीरेंद्र कुमार, सदस्य रमाकांत प्रसाद, उपाध्यक्ष सुधीर मालाकार, विकास सैनी, आर्यन राज मालाकार, पंकज मालाकार, सोनू भगत, सियाराम मालाकार, चन्दन सैनी सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

टैग्स