ब्रेकिंग
Bihar News : छोटे सरकार के इलाके में गूंजा 'बड़े सरकार' का जयकारा, नीरज कुमार को पहनाया चांदी का मुकुट; अनंत सिंह को दिया जा रहा चुनौती ? ✦Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?✦Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली✦Bihar News : मोतिहारी में छठ की खुशियों पर लगा ग्रहण! घाट की सफाई के बाद तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, पत्नी और 3 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल✦Bihar News : कटिहार में छठ घाट से लौटते ही खूनी हमला! 19 साल के युवक के सीने में मारी गोली, करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव✦Bihar News : छोटे सरकार के इलाके में गूंजा 'बड़े सरकार' का जयकारा, नीरज कुमार को पहनाया चांदी का मुकुट; अनंत सिंह को दिया जा रहा चुनौती ? ✦Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?✦Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली✦Bihar News : मोतिहारी में छठ की खुशियों पर लगा ग्रहण! घाट की सफाई के बाद तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, पत्नी और 3 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल✦Bihar News : कटिहार में छठ घाट से लौटते ही खूनी हमला! 19 साल के युवक के सीने में मारी गोली, करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव

BIHAR NEWS : कोहरे की वजह से बड़ा सड़क हादसा, पिकअप वैन और ट्रक में जोरदार टक्कर; एक की मौत

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जा रही हो। इ

BIHAR NEWS : कोहरे की वजह से बड़ा सड़क हादसा, पिकअप वैन और ट्रक में जोरदार टक्कर; एक की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में आज सुबह कोहरे के कारण हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। 


यह घटना हाजीपुर-मुजफ्फरपुर निर्माणाधीन फोर लेन पर मधुबनी के पास हुई। तड़के एक ट्रक और एक पिकअप वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में पिकअप वाहन में सवार खलासी की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कोहरा हादसे की मुख्य वजह हो सकता है।