ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

BIHAR NEWS : अलाव तापने के दौरान बड़ा हादसा, 5 साल की मासूम की दम घुटने से मौत

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में एक दर्दनाक घटना घटी है। यहां पटना में ठंड से बचने के लिए अलाव तापने के दौरान दम घुटने से एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं तीन अस्पताल में हैं। इस घटना

BIHAR NEWS : अलाव तापने के दौरान बड़ा हादसा, 5 साल की मासूम की दम घुटने से मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में एक दर्दनाक घटना घटी है। यहां पटना में ठंड से बचने के लिए अलाव तापने के दौरान दम घुटने से एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं तीन अस्पताल में हैं। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल पुलिस के मामले में जानकारी लेने में लगी हुई है। उसके बाद इसकी पड़ताल का सच सामने आएगा। 


दरअसल, राजधानी पटना में दर्दनाक घटना घटी है। गर्दनीबाग इलाके के जनता रोड में एक ही परिवार के चार लोग उस समय बेहोश हो गए जब एक पुराने मकान में कमरा बंद करके पूरा परिवार अलाव ताप रहा था। धुएं से पति-पत्नी और दो बच्चे बेहोश हो गए। आनन- फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। परिवार के अन्य सदस्य अभी भी निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 


जानकारी के अनुसार, इस घटना में परिवार की बेटी 5 वर्षीय सुहानी कुमारी की मौत हो गई है। गर्दनीबाग थानेदार संजीव कुमार ने बताया कि सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दम घुटने के कारण की जांच की जा रही है। गर्दनीबाग के जनता रोड में अमर कुमार का पुराना मकान था, जिसमें पूरे परिवार के साथ वह रहते थे। 


बताया जा रहा है कि घर में आग तपने के लिए अलाव जलाया गया था और इसी से इस तरह की घटना हुई है। गर्दनीबाग की जनता रोड में रहने वाले अमर कुमार का घर पूरी तरह से बंद था। कहीं से भी कोई गैस निकलने की जगह नहीं थी। कमरे का दरवाजा और खिड़की भी बंद था। इस वजह से अलाव का धुआं घर में फैल गया और धीरे-धीरे परिवार के सभी सदस्यों का दम घुटने लगा।