ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

महाराणा प्रताप पुण्यतिथि समारोह के लिए जनसंपर्क अभियान जारी, पूर्णिया में हुआ राजपूतों का जुटान

PURNIYA : पटना के मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में 20 जनवरी 2020 को महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई जाएगी. जिसे लेकर विधायक लेसी सिंह की अध्यक्षता में आयोजक समिति द्वारा पूर्णिया क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PURNIYA : पटना के मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में 20 जनवरी 2020 को महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई जाएगी. जिसे लेकर विधायक लेसी सिंह की अध्यक्षता में आयोजक समिति द्वारा पूर्णिया के टाउन हॉल में एक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में महाराणा प्रताप आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे.  

इस मौके पर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने कभी भी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया. इसलिए हमलोग महाराणा प्रताप के पुण्यतिथि को स्वाभिमान दिवस के रूप में मना रहे है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे.

संजय सिंह ने पूर्णिया की जनता से भारी संख्या में मिलर हाई स्कूल मैदान में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया. इस बैठक में पूर्णिया की महापौर सविता देवी, प्रताप सिंह,  नवीन सिंह, आशीष कुमार उर्फ बब्बू झा, विनीत सिंह उर्फ बंटी सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष माधव सिंह, जेडीयू संगठन सचिव के अविनाश सिंह, सत्य प्रकाश, छात्र नेता सोनू सिंह,  वीरेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें