ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केस

Patna News: महागठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक शुरू, तेजस्वी यादव ने संभाला मोर्चा

Patna News: महागठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में शुरू हुई, जिसमें सीट फॉर्मूले और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी दलों ने अपने प्रस्ताव तेजस्वी को सौंपे हैं और मेनिफेस्टो व साझा कार्यक्रम पर भी मंथन जारी है

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: जैसे- जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। बिहार की राजनीति में हलचल तेज देखने को मिल रहा है और इस बीच बिहार में सभी पार्टियां सक्रिय हो गई है। ऐसे में आज यानि शनिवार को महागठबंधन कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में शुरू हो गई है। 


बता दें कि इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, कांग्रेस के प्रभारी, वीआईपी पार्टी के मुखिया और अन्य बड़े नेता भी मौजूद हैं। सभी पार्टियों ने सीट साझा करने के फार्मूले का प्रस्ताव तेजस्वी यादव को सौंप दिया है, जिसे बैठक में विस्तार से चर्चा के लिए रखा गया है।


बैठक का मुख्य एजेंडा सीट फॉर्मूले पर सहमति बनाना है, जिससे महागठबंधन के सभी सदस्य दल आगामी चुनावों में प्रभावी सहयोग कर सकें। इसके अलावा, महागठबंधन के मेनिफेस्टो पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श हो रहा है। बैठक में यह भी तय किया जा रहा है कि चुनाव से पहले महागठबंधन की ओर से एक संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिससे जनता के बीच अपनी एकजुटता और योजनाओं को प्रभावी रूप से पेश किया जा सके।


कुणाल, जो कि सीपीआई के सचिव हैं, उन्होंने बताया कि महागठबंधन की यह बैठक निर्णायक साबित होगी और इसमें सभी पार्टियों के नेताओं की पूर्ण सहभागिता से सामूहिक रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन के सभी दलों का उद्देश्य चुनाव में जीत हासिल करना और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। इस बैठक के परिणाम से आने वाले चुनावों की दिशा स्पष्ट होगी।

रिपोर्ट- प्रेम राज