ब्रेकिंग
राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...

महागठबंधन का लोहिया सम्मेलन-उपेंद्र कुशवाहा और मुकेश सहनी ने जुटायी भीड़, भाषण देकर चलते बने दूसरी पार्टियों के नेता

PATNA: पटना में आज विपक्षी महागठबंधन की एकता दिखाने के लिए आयोजित हुए सम्मेलन में राजद, कांग्रेस और हम जैसी पार्टियों के सिर्फ नेता नजर आये. तकरीबन पांच हजार की भीड़ सिर्फ दो पार्टियों ने जुटायी. ब

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

PATNA: पटना में आज विपक्षी महागठबंधन की एकता दिखाने के लिए आयोजित हुए सम्मेलन में राजद, कांग्रेस और हम जैसी पार्टियों के सिर्फ नेता नजर आये. तकरीबन पांच हजार की भीड़ सिर्फ दो पार्टियों ने जुटायी. बाकी दलों के नेता तो सिर्फ भाषण देकर चलते बने.

उपेंद्र कुशवाहा और मुकेश सहनी का शो

महागठबंधन का ये सम्मेलन मुख्य तौर पर उपेंद्र कुशवाहा का शो था. उपेंद्र कुशवाहा ही इस कार्यक्रम के संयोजक भी थे. उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के  लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. वहीं, शहर में लगे होर्डिंग-बैनर ने वीआईपी पार्टी की मौजूदगी भी झलक रही थी. पटना में इस सम्मेलन को लेकर रालोसपा और वीआईपी पार्टी के होर्डिंग बैनर ही नजर आये. 

कुशवाहा-सहनी समर्थकों की ही भीड़ जुटी

महागठबंधन के इस सम्मेलन को बापू सभागार में आयोजित किया गया था. सभागार की क्षमता लगभग पांच हजार लोगों की थी और कार्यक्रम के दौरान हॉल भरा हुआ नजर आया. हमारे संवाददाता ने हॉल में मौजूद लोगों से बात की और पूछा कि किसके बुलावे पर वे कार्यक्रम में आये हैं. ज्यादातर लोगों ने रालोसपा का नाम लिया. वहीं बाकी बचे लोगों ने खुद को मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी पार्टी का समर्थक बताया. ढ़ूढ़ने पर भी बापू सभागार में राजद, कांग्रेस या हम जैसी पार्टियों के समर्थक नजर नहीं आये. हां इन पार्टियों के नेता मंच पर मौजूद जरूर थे. उपेद्र कुशवाहा और मुकेश सहनी के इस शो में राजद-कांग्रेस के नेताओं ने महागठबंधन की एकता पर भाषण दिया और निकल गये. 

कांग्रेस ने भी लोहिया को याद किया

वैसे इस सम्मेलन की खास बात ये भी रही कि कांग्रेस ने भी डॉ राम मनोहर लोहिया को याद किया. जीवन भर गैर कांग्रेसवाद की राजनीति करने वाले डॉ लोहिया को आज बिहार कांग्रेस के नेताओं ने याद किया.