ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार में बनेगा पहला एक्सप्रेस-वे, मगध से मिथिला को जोड़ेगा

AURANGABAD : बिहार में जल्द ही पहला एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है. यह मगध क्षेत्र के औरंगाबाद से मिथिला के जयनगर तक बनेगा. बिहार में पहले एक्सप्रेस-वे बनने का रास्ता साफ हो गया है. दक्षिण से उत्तर बिह

बिहार में बनेगा पहला एक्सप्रेस-वे, मगध से मिथिला को जोड़ेगा
Anamika
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में जल्द ही पहला एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है. यह मगध क्षेत्र के औरंगाबाद से मिथिला के जयनगर तक बनेगा. बिहार में पहले एक्सप्रेस-वे बनने का रास्ता साफ हो गया है. दक्षिण से उत्तर बिहार को जोड़ने वाली औरंगाबाद से नेपाल सीमा पर स्थित जयनगर तक बनने वाली 271 किलोमीटर लंबी सड़क को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की भू अर्जन समिति ने मंजूरी दे दी है.

अधिसूचना जारी होते ही सड़क के लिए भू अधिग्रहण का कार्य शुरू होगा. फिर आगे के दिनों में इसका टेंडर और निर्माण शुरू हो जाएगा. इसे लेकर पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि औरंगाबाद जयनगर सड़क बिहार के लिए काफी उपयोगी होगा. अधिसूचना की कॉपी मिलते इस जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

 यह सड़क पटना सहित बिहार के 6 जिलों से होकर गुजरेगी. इस सड़क से पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट से सीधे संपर्क हो जाएगा. साथ ही साथ जीटी रोड से भी इसका संपर्क होगा .सड़क बनाने का जिम्मा एनएचआई को दिया गया है. जमीन की उपलब्धता व ट्रैफिक घनत्व के अनुसार इस सड़क का एलाइनमेंट तय किया जाएगा.  यह सड़क गया से जहानाबाद और नालंदा के बॉर्डर से गुजरते हुए पटना में कच्ची दरगाह के पास मिलेगी. यहां से  बिदुपुर के बीच बन रहे सिक्स लेन पुल से चकसिकंदर होते हुए महुआ के पूरब से ताजपुर जाएगी. वहां से दरभंगा एयरपोर्ट के समीप से गुजरते हुए जयनगर में समाप्त हो जाएगी.