ब्रेकिंग
बिहार में ‘गुंडा बैंक’ का आतंक: कर्ज नहीं चुकाने पर परिवार पर एसिड अटैक, पति-पत्नी समेत पांच लोग झुलसेदुर्गा पूजा से छठ तक बिहार-दिल्ली के बीच चलेंगी 120 से ज्यादा बसें, 8 से 16 घंटे में पूरा होगा सफर, जानें किरायापटना में जहरीली शराब से मौत पर भड़के तेजस्वी यादव, सम्राट सरकार से कर दी यह बड़ी मांगE20 पेट्रोल पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दी यह सलाहपुरानी पेंशन की मांग ने पकड़ा जोर, मोतिहारी में कर्मचारियों ने सरकार को दिया बड़ा अल्टीमेटमबिहार में ‘गुंडा बैंक’ का आतंक: कर्ज नहीं चुकाने पर परिवार पर एसिड अटैक, पति-पत्नी समेत पांच लोग झुलसेदुर्गा पूजा से छठ तक बिहार-दिल्ली के बीच चलेंगी 120 से ज्यादा बसें, 8 से 16 घंटे में पूरा होगा सफर, जानें किरायापटना में जहरीली शराब से मौत पर भड़के तेजस्वी यादव, सम्राट सरकार से कर दी यह बड़ी मांगE20 पेट्रोल पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दी यह सलाहपुरानी पेंशन की मांग ने पकड़ा जोर, मोतिहारी में कर्मचारियों ने सरकार को दिया बड़ा अल्टीमेटम

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: ओवरटेक के दौरान स्कॉर्पियो की चपेट में आए पूर्व पंचायत सचिव, मौके पर दर्दनाक मौत

Bihar Road Accident: मधुबनी के फुलपरास में NH-27 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से सेवानिवृत्त पंचायत सचिव ब्रजनंदन यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर...

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: ओवरटेक के दौरान स्कॉर्पियो की चपेट में आए पूर्व पंचायत सचिव, मौके पर दर्दनाक मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: मधुबनी के फुलपरास में मंगलवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से सेवानिवृत्त पंचायत सचिव की मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ, जब स्कॉर्पियो चालक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर NH-27 को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया.


मृतक की पहचान फुलपरास पुरवारी टोल निवासी 70 वर्षीय ब्रजनंदन यादव के रूप में हुई है. वह सेवानिवृत्त पंचायत सचिव थे. जानकारी के अनुसार, ब्रजनंदन यादव किसी काम से राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पार कर रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ट्रक को ओवरटेक करने लगी. इसी दौरान स्कॉर्पियो की चपेट में ब्रजनंदन यादव आ गए.


हादसे में गंभीर रूप से घायल ब्रजनंदन यादव को स्थानीय लोगों की मदद से फुलपरास अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.


ग्रामीणों ने NH-27 किया जाम

हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग को लेकर NH-27 को जाम कर दिया. सड़क जाम होने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा.


जाम की सूचना मिलने पर फुलपरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाकर शांत कराया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क से जाम हटा लिया और यातायात सामान्य हुआ.


दोनों वाहन पुलिस ने किए जब्त

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया. फुलपरास थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.