ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

Pm Modi In Bihar: PM मोदी भावुक होकर बोले- 22 तारीख को जिन परिवार जनों को हमने खोया है, पहले हम सभी...

Pm Modi In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने मधुबनी में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। कश्मीर में हुए आतंकी ह

Pm Modi In Bihar, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मधुबनी, पीएम मोदी का बिहार दौरा, मधुबनी दौरा, बिहार दौरा, कश्मीर आतंकी हमला, राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस,
मधुबनी में PM मोदी के संबोधन की तस्वीर
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Pm Modi In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने मधुबनी में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। कश्मीर में हुए आतंकी हमला के बाद प्रधानमंत्री मोदी की पहली पब्लिक सभा है. पीएम मोदी की सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे. PM मोदी ने शुरूआत में ही सबों से आग्रह किया किया, आप सभी जहां भी हैं वहीं से 22 तारीख को हमने जिन परिवारजनों को खोया है, उन्हें श्रद्धांजलि दें. खुद प्रधानमंत्री ने हाथ जोड़कर श्रद्धांजलि दी. 

सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने  महिलाओं के लिए संसद में 33 फीसदी महिलाओं को आरक्षण देने की व्यवस्था की है. बहन-बेटियों को ज्यादा प्रतिनिधित्व मिलेगा.बिहार में जीविका दीदी कार्यक्रम चल रहा है. इससे अनेक बहनों का जीवन बदला है. जीविका दीदिय़ों को एक हजार करोड़ रू की मदद दी गई है. इस देश में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है. देश का कोई भी गरीब परिवार बेधर न हो.सबके उपर छत हो. सरकार इस पर काम कर रही है. 

मधुबनी में आयोजित जनसभा में बिहार के राज्यपाल समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे.केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि कश्मीर में आतंकी हमला हुआ है. देश मर्माहत है. देश के लोगों को प्रधानमंत्री भरोसा है. आप दुश्मन को करारा जवाब देंगे.  

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आतंकी घटना से पूरा देश मर्माहत है. हम सब दुखी है. उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वो लोग कोई काम नहीं करते थे. जब एनडीए की सरकार बनी तो 2006 में हमलोगों ने पंचायती राज और 2007 में नगर निकायों के कानून में संशोधन कर महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया. पहले के लोग किसी के लिए कोई काम नहीं किया.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता