ब्रेकिंग
‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी

भारत-नेपाल सीमा पर ड्रोन निगरानी से बड़ा खुलासा, अवैध स्लॉटर हाउस पर SSB का शिकंजा; 4 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। ड्रोन निगरानी के आधार पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने कथित अवैध वधशाला का खुलासा किया। कार्रवाई में बरामदगी और गिरफ्तारी से जुड़ी पूरी...

भारत-नेपाल सीमा पर ड्रोन निगरानी से बड़ा खुलासा, अवैध स्लॉटर हाउस पर SSB का शिकंजा; 4 आरोपी गिरफ्तार
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: मधुबनी जिले के लौकहा थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा से सटे परतीटोला गांव में सशस्त्र सीमा बल (SSB) और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक कथित अवैध स्लॉटर हाउस का खुलासा किया है। ड्रोन निगरानी के आधार पर की गई इस कार्रवाई में 10 गाय, 4 बछड़े और करीब 30 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस बरामद होने का दावा किया गया है। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, यह संयुक्त अभियान 18वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट कोजा राम लमरोर के निर्देशन में उप कमांडेंट (डीसी ऑपरेशन) अजीत सिंह और सहायक कमांडेंट बिकाश रॉय के नेतृत्व में चलाया गया। SSB और लौकहा थाना पुलिस की टीम ने शनिवार सुबह परतीटोला गांव में छापेमारी की। अधिकारियों का कहना है कि ड्रोन से मिली निगरानी और इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसके दौरान कथित अवैध वधशाला का खुलासा हुआ।


छापेमारी के दौरान टीम ने 10 गाय, 4 बछड़े और लगभग 30 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस बरामद किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बरामद मांस की वास्तविक प्रकृति की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही की जाएगी।


कार्रवाई के दौरान पुलिस और SSB ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मकसूद, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद अकबर तथा एक अन्य स्थानीय व्यक्ति के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद लौकहा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।


SSB ने बरामद पशुओं, संदिग्ध गोमांस और अन्य जब्त सामग्री को भी पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित कानूनों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।