ब्रेकिंग
चारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्ज

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पत्तल कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार

मधुबनी के महाराजगंज स्थित फैंसी पत्ता उद्योग में घुसकर बदमाशों ने उद्योगपति भाइयों पर हमला किया और 30 हजार रुपये मासिक रंगदारी की मांग की। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, एक फरार है।

बिहार न्यूज
30 हजार रुपया महीना मांगी थी रंगदारी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित महाराजगंज के फैंसी पत्ता उद्योग में घुसकर उद्योगपति भाइयों पर चाकू से हमला करने और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था।  पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।


30 हजार रुपया महीना मांगी थी रंगदारी 

फैंसी पत्ता उद्योग के मालिक अमित कुमार ने नगर थाना में दिए आवेदन में बताया कि 8 फरवरी 2026 की रात करीब 9 बजे रवि कुमार, खन्ना कुमार, आलोक कुमार और कन्हैया कुमार कंपनी परिसर में घुस आए। आरोप है कि सभी बदमाश पिस्टल के बल पर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे अमित कुमार घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी 30 हजार रुपये प्रति माह रंगदारी की मांग करते हुए फरार हो गए। साथ ही रंगदारी नहीं देने पर कंपनी में आग लगा देने की धमकी भी दी। घायल उद्योगपति ने सदर अस्पताल में इलाज कराया। घटना के बाद से दोनों भाई दहशत में थे और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी।


सीसीटीवी में कैद वारदात

पूरी घटना कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मामला पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के संज्ञान में पहुंचने के बाद उन्होंने सदर डीएसपी-1 अमित कुमार और नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने छापेमारी कर रवि कुमार, खन्ना कुमार और आलोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, चौथा आरोपी कन्हैया कुमार फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उद्योगपतियों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी।