ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

मधुबनी में माकपा नेता भागवत यादव की हत्या, इलाज के दौरान मौत, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

मधुबनी के रहिका अंचल में माकपा नेता भागवत यादव पर घातक हथियार से हमला किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिसके बाद माकपा नेताओं ने अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी रहिका अंचल कमिटि के खड़ौआ गांव शाखा के सचिव भागवत यादव उम्र 65 वर्ष को अपराधियों ने हत्या कर जिले में सनसनी फैलाकर कानून व्यवस्था को चुनौती दी है। घटना भागवत यादव कपलेश्वर चौक से अपने घर लौट रहे थे तभी रास्ते में ही डंडी तालाब के नजदीक घात लगाए आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने घातक हथियार से मृतक के उपर हमला कर दिया था। 


बुधवार को इलाज के क्रम में मौत हो गई है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि भागवत यादव को पेट में लगातार चाकू गोदगोद कर लहुलुहान कर दिया और अपराधी घटना का अंजाम देकर भाग गया।लोगों ने जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। भागवत यादव का इलाज पारस अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह में निधन हो गया। 


मौत की खबर सुनते ही माकपा कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतक में शोक की लहर दौड़ गई है। सीपीआईएम के बिहार राज्य सचिव ललन चौधरी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में अपराध का बोलबाला है, माकपा के सिपाही संघर्ष करते रहेंगे शोषित पीड़ित के लिए शहादत देने में हम कभी पिछे नहीं रहे हैं। हम अपराधियों से डरने वाले लोग नहीं हैं। भागवत यादव की शहादत बेकार नहीं जाएगी, उनके अधुरे कामों को पुरा करेंगे। 


भागवत यादव गरीबों की आवाज थे। उन्होंने कहा कि आज बिहार में सत्ता संरक्षित अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा होना चाहिए नहीं तो माकपा आंदोलन के लिए बाध्य होगी।माकपा के जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने दुःख जताते हुए कहा कि भागवत यादव गरीबों के मसीहा थे। 


जीवन भर गरीबों के मान सम्मान एवं जमीन के लिए संघर्ष करते रहेंगे।वह पार्टी मार्क्सवादी विचारधारा से प्रभावित होकर बड़े बड़े किसान मजदूर आंदोलन का अगुआई किया,।अपने जीवन में संघर्ष करते हुए कई बार जेल भी गए,वह काफी साहसिक व्यक्ति थे,उन्होंने कहा कि मधुबनी में अपराधियों को दबोचने में प्रशासन पुरी तरह विफल है, उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि भागवत यादव की हत्यारा को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग किया। 


माकपा जिला सचिव मंडल सदस्य दिलीप झा ने कहा कि भागवत यादव लाल झंडा के सिपाही थे, अपने पुरे जीवन शोषित पीड़ित के लिए लड़ते रहे, उनके हत्या से माकपा कार्यकर्ता में काफी रोस है, प्रशासन अविलंब सभी अपराधियों को गिरफ्तार करे। शोक व्यक्त करने वाले में माकपा के वरिष्ठ नेता विजय नाथ मिश्र, बाबूलाल महतो,रहिका अंचल मंत्री सोनधारी यादव, बिन्दु यादव, सुनील मिश्र, हरिहर नाथ झा, अरुण यादव, महेंद्र यादव सहित अन्य नेताओं व्यक्त किया।