ब्रेकिंग
Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया✦बिहार के घूसखोर अधिकारी! BAS अफसर ने प्रति विद्यालय 700-700 रू रिश्वत मांगी...फॉरेंसिक लैब में आवाज की हुई पुष्टि, 11सालों बाद शुरू हुई कार्रवाई...✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया✦बिहार के घूसखोर अधिकारी! BAS अफसर ने प्रति विद्यालय 700-700 रू रिश्वत मांगी...फॉरेंसिक लैब में आवाज की हुई पुष्टि, 11सालों बाद शुरू हुई कार्रवाई...

बाछी चोरी के बाद गोवध की खबर से भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर ग्रामीणों का हंगामा, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

Bihar News: मधुबनी के बेनीपट्टी में बाछी चोरी के बाद गोवध का मामला सामने आने से इलाके में तनाव का माहौल है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जानिए क्या है पूरा मामला और ग्रामीणों..

बाछी चोरी के बाद गोवध की खबर से भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर ग्रामीणों का हंगामा, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में बाछी चोरी कर गोवध किए जाने का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा. घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया. इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने में जुट गई.


मामला बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के कचरा गांव स्थित उजमा टोल का है. जानकारी के अनुसार, उजमा टोल निवासी करो देवी की बाछी गुरुवार रात चोरी हो गई थी. परिजनों और ग्रामीणों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला.


शुक्रवार सुबह गांव के गाछी में बाछी का वध किया हुआ शव मिला. इसकी जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और आक्रोश जताने लगे.


घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया.


सूचना मिलने पर एसडीओ और एसडीपीओ समेत पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाकर सड़क जाम हटवाने का प्रयास कर रहे हैं.


इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रशासन की टीम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है. वहीं, ग्रामीण आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं.