ब्रेकिंग
पूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पनिशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तारपूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पनिशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तार

पुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

Bihar Police News: मधुबनी में वाहन के अंदर रुपये बांटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जांच में वीडियो में दिख रहे एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों की पहचान होने पर एसपी ने सभी को निलंबित कर दिया है।

Bihar Police News
© Reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar Police News: बिहार के मधुबनी जिले के अररिया संग्राम थाना क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में एक वाहन के अंदर कुछ पुलिसकर्मी आपस में रुपये बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं।


मामला सामने आने के बाद वीडियो मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार तक पहुंचा। एसपी के निर्देश पर झंझारपुर एसडीपीओ से पूरे मामले की जांच कराई गई।


जांच के दौरान वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मियों की पहचान अररिया संग्राम थाना में पदस्थापित एएसआई सोनल कुमारी, सिपाही गौतम कुमार और महिला सिपाही सौंदर्या राय के रूप में हुई।


प्राथमिक जांच में वीडियो की पुष्टि होने के बाद पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

रिपोर्ट: कुमार गौरव, मधुबनी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता