ब्रेकिंग
सारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्ट

Madhubani News: रील बनाने के चक्कर में गई नाबालिग लड़के की जान, दोस्तों के साथ नहर में कर रहा था स्टंट

MADHUBANI: मधुबनी में रील बनाने के चक्कर में एक नाबालिग लड़के की जान चली गई। नाबालिग लड़का दोस्तों के साथ नहर मे स्टंट करते हुए रील बना रहा था, इसी दौरान गंभीर चोट लग गई और अस्पताल

Madhubani News: रील बनाने के चक्कर में गई नाबालिग लड़के की जान, दोस्तों के साथ नहर में कर रहा था स्टंट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में रील बनाने के चक्कर में एक नाबालिग लड़के की जान चली गई। नाबालिग लड़का दोस्तों के साथ नहर मे स्टंट करते हुए रील बना रहा था, इसी दौरान गंभीर चोट लग गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना रहिका थाना क्षेत्र के सौराठ गांव की है।


मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी जगदीश पंजियार के 17 वर्षीय बेटे धीरज पंजियार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर करीब एक बजे धीरज रहिका थाना क्षेत्र के सौराठ गांव में दोस्तों के साथ गया था। जहां रील बनाने के लिए एक नहर में स्टंट कर रहा था। इसी दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


आनन-फानन में दोस्तों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर दी है। मृतक के घर पर रहिका थाना और मधुबनी नगर थाना की पुलिस पहुंची और रोते बिलखते परिजनों को समझा बुझाकर शांत कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है। बता दें कि मधुबनी में ऐसी यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले बीते 23 सितंबर को हरलाखी थाना क्षेत्र के उम़गांव में तीन दोस्तों के द्वारा पिस्टल में गोलीभर रिल बनाई जा रही थी उसी दौरान दोस्त के हाथ से गोली चलने से एक दोस्त की जान चली गई थी।

रिपोर्ट- कुमार गौरव