ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

शराब तस्करों ने SSB जवानों पर किया हमला, हथियार छीनकर भागे

MADHUBANI: बिहार में शराब माफियाओं का जवानों पर हमला जारी है. एक बार फिर से हमला किया है. मधुबनी में एसएसबी के जवान छापेमारी करने गए थे, लेकिन इस दौरान हमला कर दिया. यह घटना अधरामठ

शराब तस्करों ने SSB जवानों पर किया हमला, हथियार छीनकर भागे
Manish Kumar
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार में शराब माफियाओं का जवानों पर हमला जारी है. एक बार फिर से हमला किया है. मधुबनी में एसएसबी के जवान छापेमारी करने गए थे, लेकिन इस दौरान हमला कर दिया. यह घटना अधरामठ के पास की है. 

हथियार लेकर भागे

घटना के बारे में नेपाल बॉर्डर एरिया में जवानों को सूचना मिली थी कि शराब माफिया शराब की खेप छिपाकर रखे हुए है. इसको लेकर ही छापेमारी कर रहे थे. लेकिन जवानों पर माफियाओं ने हमला कर दिया. इस दौरान मारपीट कर एक जवान का हथियार छिन लिया और लेकर फरार हो गए. लेकिन बाद में फेंका हुआ हथियार पुलिस ने बरामद कर लिया. 

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और अतिरिक्त जवान घटनास्थल पर पहुंचे. तब तक माफिया फरार हो चुके थे. माफियाओं के खिलाफ पुलिस छापेमारी कर रही है. बता दें कि   कुछ दिन पहले भी पश्चिम चंपारण के रामनगर में शराब माफियाओं ने पुलिस पर छापेमारी के दौरान हमला कर दिया है. इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. गोपालगंज में भी छापेमारी के दौरान शराब माफियाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया था. बिहार पुलिस पर लगातार हमला जारी है.

टैग्स