ब्रेकिंग
Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव

Bihar News: दो सगे भाइयों की तालाब में डूबकर मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा

Bihar News: मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में बाण गंगा तालाब में स्नान के दौरान दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों और शिक्षक ने बचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बर्री गांव के बाणेश्वर स्थान के पास स्थित बाण गंगा तालाब में स्नान करने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।


जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ बच्चे तालाब में स्नान करने गए थे। इसी दौरान तीन बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। पास के एक विद्यालय के शिक्षक और ग्रामीणों ने जब बच्चों को डूबते देखा तो शोर मचाया और तुरंत तालाब में कूदकर उन्हें बचाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया।


बचाए गए बच्चों में से दो बेसुध अवस्था में थे, जबकि एक बच्चे की हालत सामान्य बताई जा रही है। दोनों बच्चे सगे भाई थे। दोनों की पहचान बर्री गांव वार्ड संख्या 7 निवासी विपिन मिश्रा के 13 साल के बेटे शिवम मिश्रा और 12 साल के आयुष मिश्रा के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल ऑटो से बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने काफी प्रयास किए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।


अनुमंडल अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. विकास हरिनंदन ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों बच्चों की सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमा सक्रिय हो गया। बीडीओ महेश्वर पंडित मौके पर पहुंचे और तालाब में गोताखोरों से तलाशी करवाई गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य बच्चा तालाब में न हो।


वहीं बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिवशरण साह भी पुलिस बल के साथ अनुमंडल अस्पताल में मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चों के पिता विपिन मिश्रा दिल्ली में नौकरी करते हैं। विपिन मिश्रा की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी से उन्हें दो पुत्र थे, जिनकी इस हादसे में मौत हो गई, जबकि उनकी पहली पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। दूसरी पत्नी से उन्हें एक पुत्री है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।