ब्रेकिंग
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत

जमीन दाखिल-ख़ारिज के लिए 50 हजार घूस ले रहा था राजस्व कर्मचारी, निगरानी विभाग ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

MADHEPURA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मधेपुरा से आ रही है. यहां एक राजस्व कर्मचारी को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. निगरानी विभाग टीम ने राजस्व कर्मचारी देवनारायण

जमीन दाखिल-ख़ारिज के लिए 50 हजार घूस ले रहा था राजस्व कर्मचारी, निगरानी विभाग ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
1 मिनट

MADHEPURA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मधेपुरा से आ रही है. यहां एक राजस्व कर्मचारी को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. निगरानी विभाग टीम ने राजस्व कर्मचारी देवनारायण मेहता को 50 हजार रुपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि वो जमीन दाखिल-खारिज के लिए 50 हजार रिश्वत ले रहे थे. वहीं मौके पर पहुंचे निगरानी विभाग टीम के अधिकारियों ने मेहता को गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी ने मधेपुरा में जमीन दाखिल खारिज करने के लिए 50 हजार रूपए फिक्स कर दिया था. उसके खिलाफ हनुमान नगर चौड़ा की रहने वाली सुरूचि ने शिकायत की थी. बताया जा रहा है कि वो जुलाई व अगस्त में अपनी जमीन का दाखिल-खारिज करने के लिए अंचलाधिकारी को ऑनलाइन आवेदन की थी. जिसके लिए राजस्व कर्मचारी ने 51 हजार रूपए घूस माँगा था.

टैग्स