ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

मधेपुरा में शराब को लेकर विवाद, थाना से 200 मीटर दूर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

मधेपुरा के बिहारीगंज में शराब कारोबार को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना स्थल से पुलिस ने तीन खोखा और दो बाइक बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
इलाके में मचा हड़कंप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा जिले के बिहारीगंज नगर पंचायत स्थित मुसहरी टोला वार्ड संख्या-13 में दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। घटना बिहारीगंज थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से तीन खोखा तथा दो बाइक बरामद कर जांच शुरू कर दी।


पीड़ित अमित ऋषिदेव ने आरोप लगाया कि मधुकरचक निवासी छोटू यादव करीब छह बाइक पर सवार 10 लोगों के साथ उसके घर पहुंचा। आरोप है कि सभी लोगों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर शराब बेचने को लेकर दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने जान मारने की नीयत से 5 से 6 राउंड फायरिंग कर दी।


दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के कारण अपने-अपने घरों में छिप गए। पीड़ित के अनुसार, वह और उसके परिजन किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। इसी दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपित अपनी दो बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही बिहारीगंज थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। मौके से तीन खोखा बरामद किए गए हैं। थाना अध्यक्ष ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के पीछे शराब कारोबार और लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद और मारपीट हो चुकी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।