ब्रेकिंग
अब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगेअब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगे

मधेपुरा में कोरोना संदिग्ध की मौत, रिपोर्ट का इंतजार.. 15 परिजनों का सैंपल भी लिया गया

MADHEPURA : मधेपुरा में एक कोरोना संदिग्ध युवक की मौत होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मामला मधेपुरा के चौसा के लौआलगान के वार्ड नंबर 5 की है. जहां रव

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MADHEPURA : मधेपुरा में एक कोरोना संदिग्ध युवक की मौत होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मामला मधेपुरा के चौसा के लौआलगान के  वार्ड नंबर 5 की है.

 जहां रविवार की देर शाम एक युवक की मौत हो गई.  युवक का शुरुआती लक्षण कोरोना संक्रमण जैसा ही बताया जा रहा था. हालांकि इसकी पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही होगी कि युवक कोरोना संक्रमित था या नहीं. लेकिन एतिहात के तौर पर युवक के परिवार के 15 लोगों का सैंपल सोमवार को लिया गया है और सभी का टेस्ट रिपोर्ट आज आने की संभावना है. पूरे परिवार को क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है.

मृत युवक के भाई ने बताया कि 22 साल का मृतक  दिल्ली में राजमिस्त्री का काम करता था. लेकिन जनवरी में ही वह  दिल्ली से वापस अपने गांव लौट आया था. 17 अप्रैल को युवक को बुखार आई और कुछ ही देर बाद उसने गले में कफ बनने और  सांस लेने में परेशानी होने की बात कही.  जिसके बाद रविवार को परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे कोरोना जैसे शुरूआती लक्षण को देखते हुए भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां जाने के दौरान रास्ते में ही युवक की मौत हो गई.