ब्रेकिंग
Bihar News: अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: एक झगड़े ने JDU की बढ़ाई टेंशन, जीतें या हारें, दोनों सूरत में नीतीश की पार्टी के सामने बड़ी चुनौती!✦Bihar News : BSSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 30 आरोपियों पर आरोप तय; पूर्व अध्यक्ष समेत 10 की फाइल अलग✦Bihar News : “पुदीना हम हैं न… 23 तारीख को निकाल देंगे गैस!” अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले-भीड़ दिख रही है तो समझिए किसका पलड़ा भारी है✦Bihar News : अस्पताल में इलाज या 'जाम' की तैयारी? DMCH में स्प्राइट में शराब मिलाकर पीने का VIDEO वायरल ! तीन महिला कर्मी और युवक दिखे साथ ...✦Bihar News : PMCH में अब टोकन के बिना नहीं कटेगी OPD की पर्ची, मरीजों को दवा के लिए मिलेंगे 13 काउंटर✦Bihar News: अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: एक झगड़े ने JDU की बढ़ाई टेंशन, जीतें या हारें, दोनों सूरत में नीतीश की पार्टी के सामने बड़ी चुनौती!✦Bihar News : BSSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 30 आरोपियों पर आरोप तय; पूर्व अध्यक्ष समेत 10 की फाइल अलग✦Bihar News : “पुदीना हम हैं न… 23 तारीख को निकाल देंगे गैस!” अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले-भीड़ दिख रही है तो समझिए किसका पलड़ा भारी है✦Bihar News : अस्पताल में इलाज या 'जाम' की तैयारी? DMCH में स्प्राइट में शराब मिलाकर पीने का VIDEO वायरल ! तीन महिला कर्मी और युवक दिखे साथ ...✦Bihar News : PMCH में अब टोकन के बिना नहीं कटेगी OPD की पर्ची, मरीजों को दवा के लिए मिलेंगे 13 काउंटर

मातम में बदला ख़ुशी का माहौल: छठिहरी में जमकर हुई हर्ष फायरिंग,गोली लगने से एक बच्चे की मौत

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां छठिहरी के दौरान हर्ष फ़ायरिंग में गोली लगने से एक बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद ख़ुशी का माहौल मातम में बद

मातम में बदला ख़ुशी का माहौल: छठिहरी में जमकर हुई हर्ष फायरिंग,गोली लगने से एक बच्चे की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां छठिहरी के दौरान हर्ष फ़ायरिंग में गोली लगने से एक बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद ख़ुशी का माहौल मातम में बदल गया। घटना के बाद गोली लगे बच्चे को  आनन -फानन में इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाए । जहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले मेंछठिहारी के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में एक 8 वर्षीय बालक की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। यह घटना मानपुर थाना क्षेत्र के कोरियारी विशुनपुर गांव की बताई जा रही है। मृतक कमलेश पासवान का 8 वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार है।  मृतक के पिता कमलेश पासवान ने बताया कि उसके गोतिया के घर में बच्चे का जन्म हुआ था। उसी का छठिहारी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी गांव के लोगों को भोज का निमंत्रण दिया था। जिसमें खान-पान का कार्यक्रम चल रहा था। 


इसी दौरान गांव के कुछ युवक भोज के दौरान फायरिंग करने लगा जिससे पास खड़े बालक के सिर में गोली लग गई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए बिहार शरीफ सदरअस्पताल ले गया।जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराए अस्पताल से लेकर घर चले गए।  इसके बाद परिजन इसकी सूचना पुलिस को दी। 


इधर, घटना के बाद पुलिस गांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजते हुए दो आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर थाना लाई। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गोलीबारी की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।