ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

मां के बाद पापा ही सुशांत के लिए सबकुछ थे, आज फादर्स डे पर गुलशन ने पहली बार आवाज नहीं दी

PATNA : बॉलीवुड एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत के चले जाने की बात भले ही आम लोग भूल जाएं. लेकिन उनका परिवार आजीवन के दर्द को नहीं भूलेगा. सुशांत के पिता अभी अपने बेटे के चले जाने

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बॉलीवुड एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत के चले जाने की बात भले ही आम लोग भूल जाएं. लेकिन उनका परिवार आजीवन के दर्द को नहीं भूलेगा. सुशांत के पिता अभी अपने बेटे के चले जाने के गम से उभरे नहीं हैं. सुशांत को गए हुए आज 1 हफ्ते हो गए लेकिन उनके पिता के किसी की जुबान से अब तक गिने-चुने शब्द ही बाहर आ पाए हैं. 18 साल पहले सुशांत सिंह राजपूत की मां जब इस दुनिया से चली गई थीं. तब सुशांत बेहद छोटे थे. मां के चले जाने के बाद सुशांत का ख्याल उनके पिता के के सिंह ने रखा. घर में सुशांत को प्यार से सभी गुलशन बुलाते थे. पिता ने कभी गुलशन को मां की कमी महसूस नहीं होने दी. बावजूद इसके सुशांत अपनी मां को कभी भूल नहीं पाए.


सुशांत जब पटना में स्कूलिंग के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने लगे, तब से फादर्स डे का प्रचलन आया. सुशांत भले ही पटना में ना रहे लेकिन उन्होंने फादर्स डे के दिन सुबह सवेरे अपने पापा के के सिंह को फोन जरूर किया करते थे. पापा को फादर्स डे की बधाई देते हुए सुशांत एक खास गाना सुनाते थे. परिवारिक सूत्रों से मिली सुशांत के परिवार को नजदीक से जानने वाले बताते हैं कि वह अपने पापा को आमिर खान की फिल्म का एक पुराना गाना जरूर सुनाते थे. "पापा कहते हैं, बेटा नाम करेगा" वाला गाना जब सुशांत अपने पापा को सुनाते थे तो वह अपने बेटे के दूर होने की उदासी भूल जाते थे.




आज पहली बार ऐसा हुआ कि के के सिंह को उनके गुलशन ने ना तो फादर्स डे की बधाई दी और ना ही हर साल की तरह इस बार गाना ही सुनाया. मुंबई में बेटे सुशांत सिंह राजपूत की अंत्येष्टि के बाद उनकी अस्थियां लेकर पटना वापस आए पिता के के सिंह अपने परिवार के साथ राजीव नगर आवास पर हैं. घर पर ढांढस बंधाने वाले लोगों के आने का सिलसिला जारी है लेकिन के के सिंह की जुबान बेटे के जाने के गम में बंद हो चुकी है. आंखों से आंसू की चंद बूंदे निकलती हैं और किसी तरह बस दोनों हाथ जोड़ पाते हैं.


मां के बाद पापा ही सुशांत के लिए सबकुछ थे, आज फादर्स डे पर गुलशन ने पहली बार आवाज नहीं दी

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें