ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

पटना : साली के प्यार में पड़कर पति ने की पत्नी से बेवफाई, सौतन बनी छोटी बहन ने घर से निकाला

PATNA : पटना के महिला थाने में एक अजीबो गरीब मामला देखने को मिला. एक महिला थाने में अपनी बहन और पति के खिलाफ मामला दर्ज कराने पहुंची, जहां घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला. पुलिस ने

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के महिला थाने में एक अजीबो गरीब मामला देखने को मिला. एक महिला थाने में अपनी बहन और पति के खिलाफ मामला दर्ज कराने पहुंची, जहां घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला. पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है. 

क्या है मामला..

बताया जाता है कि 2012 में नेहा की शादी पटना के पुनाईचक के रहने वाले सूरज के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद ही सूरज को अपनी साली मोना से प्यार हो गया. इसके बाद सूरज ने मोना को पटना में पढ़ाने के बहाने से अपने पास बुला लिया और कुछ ही समय बाद दोनों ने शादी कर ली. इसके बाद दोनों ने नेहा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. पर नेहा सब सहती रही. लेकिन एक महिने पहले सूरज और मोना को मारपीट कर तीन साल की बच्ची के साथ घर से बाहर निकाल दिया. जिसके बाद से नेहा अपने बेटी के साथ मायके में रह रही है. 

नेहा ने पुलिस को बताया कि सौतन बनी उसकी छोटी बहन पति के साथ मिलकर रोज उसे पीटती है. कई दिनों तक अंधेरे कमरे में बंद कर भूखा रखा जाता है. लेकिन एक महिने पहले दोनों ने उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया. 

वहीं मोना का कहना है कि वे शादी के पहले से ही सूरज को पसंद करने लगी थी. यह बात उसने घरवालों को भी बताई थी पर किसी ने उसकी नहीं सुनी और उसे नेहा की शादी सूरज से करा दी. मोना ने बताया कि 2014 में ही घर से भागकर अपने जीजा सूरज से शादी कर ली थी. नेहा की मां ने कहा कि उसने मोना को बहुत समझाने की कोशिश की पर वह नहीं मानी. इसलिए पूरे परिवार ने मोना से रिश्ता तोड़ लिया है. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें