ब्रेकिंग
मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर डूबा मालवाहक जहाज! 2500 कंटेनर समुद्र में समाने का दावा✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर डूबा मालवाहक जहाज! 2500 कंटेनर समुद्र में समाने का दावा

नालंदा में दिनदहाड़े लाखों की लूट, ज्वेलरी शॉप से 130 ग्राम सोना लूटकर भागे अपराधी

पीड़ित दुकानदार सुरेश प्रसाद वर्मा ने बताया कि एक बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में आया और सोने की चेन देखने की बात कही। जब वह चेन दिखाने लगे, तभी दूसरा अपराधी अचानक दुकान में घुस गया। दोनों ने मिलकर पिस्टल के बल पर दुकान में रखे सोने के आभूषण लूट लिए।

BIHAR
लाखों की लूट
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नालंदा का है जहां दिनदहाड़े लाखों की लूट हुई है। ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाकर बदमाश 130 ग्राम सोना लूटकर भाग निकले। परवलपुर बाजार स्थित मां जगदंबे ज्वेलर्स में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।  


परवलपुर बाजार स्थित मां जगदंबे ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लाखों का गहना लूट लिया गया। दो अपराधियों ने दुकान में घुसकर दुकानदार सुरेश प्रसाद वर्मा को पिस्तल का भय दिखाकर 130 ग्राम सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए।


पीड़ित दुकानदार सुरेश प्रसाद वर्मा ने बताया कि एक बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में आया और सोने की चेन देखने की बात कही। जब वह चेन दिखाने लगे, तभी दूसरा अपराधी अचानक दुकान में घुस गया। दोनों ने मिलकर पिस्टल के बल पर दुकान में रखे सोने के आभूषण लूट लिए। अपराधी 100 ग्राम सोने की अंगूठी और 30 ग्राम सोने की चेन लेकर फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही परवलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक संदिग्ध बाइक जब्त की है, जिससे अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हिलसा डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि लूट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 


जब्त मोटरसाइकिल के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगालने में जुटी है। पुलिस अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। इलाके में गश्ती बढ़ाई गयी है। वही संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।