ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

लोकसभा 2024 : मुंगेर में पोलिंग से पहले मतदानकर्मी की मौत ; JDU सांसद ने भी डाला वोट ; महेश्वर हजारी पर एक्शन को लेकर भी दिया जवाब

MUNGER : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की 5 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। इस चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इन पांच

लोकसभा 2024 : मुंगेर में पोलिंग से पहले मतदानकर्मी की मौत ; JDU सांसद ने भी डाला वोट ; महेश्वर हजारी पर एक्शन को लेकर भी दिया जवाब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUNGER : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की 5 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। इस चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इन पांच सीटों पर कुल 55 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 51 पुरुष और 4 महिला कैंडिडेट शामिल हैं। इस बीच खबर सामने आयी है कि मुंगेर में एक मतदानकर्मी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुंगेर में पोलिंग से पहले मतदानकर्मी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। शंकरपुर गांव बूथ नंबर- 210 पर ओंमकार कुमार चौधरी की ड्यूटी लगी थी। उनकी पत्नी का कहना है कि उन्हें हार्ट की बीमारी थी। हमने पहले ही जिला प्रशासन को आवेदन दिया था कि उन्हें मतदान की ड्यूटी न दी जाए। इसके बाद भी उनकी ड्यूटी लगाई गई और अब इनकी मौत हो गई है। 


वहीं, समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के कर्पूरीग्राम स्थित बूथ संख्या 64 पर जदयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने अपना वोट डाला। इसके बाद उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो अपने घर से निकल कर मतदान केंद्र पर पहुंचे और बढ़ -चढ़कर मतदान करें। उन्होंने कहा कि पहले करें मतदान फिर करें जलपान। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एनडीए की लहर चल रही है। इसके साथ ही जब उनसे महेश्वर हजारी पर एक्शन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह विषय पार्टी के स्तर पर बाद में देखा जाएगा।


मालूम हो कि, समस्तीपुर में महागठबंधन के तरफ से कांग्रेस के सिंबल पर बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा एनडीए के तरफ से लोजपा (रामविलास ) के सिंबल पर अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी चौधरी चुनावी मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की 5 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इस चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इन पांच सीटों पर कुल 55 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 51 पुरुष और 4 महिला कैंडिडेट शामिल हैं। इनमें दो केंद्रीय मंत्री और दो मौजूदा सांसद हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें