ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

पटना में फंसे छात्र-छात्राओं को सरकार पहुंचाएगी घर, लॉकडाउन के कारण फंसे स्टूडेंट का सर्वे शुरू

PATNA: लॉकडाउन के कारण पटना में फंसे छात्र और छात्राओं का सर्वे शुरू हो गया है. इसके बाद छात्रों को उनके घर पहुंचाने की सरकार व्यवस्था करेगी. डीएम के आदेश

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: लॉकडाउन के कारण पटना में फंसे छात्र और छात्राओं का सर्वे शुरू हो गया है. इसके बाद छात्रों को उनके घर पहुंचाने की सरकार व्यवस्था करेगी. 

डीएम के आदेश पर हो रहा सर्वे

डीएम के आदेश के बाद सर्वे शुरू हो गया है. ऐसे छात्रों का सर्वे किया जा रहा है जो पटना में दूसरे जिलों के रहने वाले फंसे हैं. डीएम ने 24 घंटे में शिक्षा पदाधिकारी को रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है. रिपोर्ट मिलने के बाद छात्रों को गृह जिला पहुंचाने की सरकार व्यवस्था करेगी. पटना में हजारों छात्र पटना में रहकर कोचिंग के साथ तैयारी करने के लिए रहते हैं. लॉकडाउन के कारण सभी छात्र-छात्राएं फंसे है. कोचिंग और कॉलेज बंद है. ऐसे में पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है. पटना में फंसने के कारण छात्रों के परिवार वाले भी परेशान है. ऐसे में पटना में फंसे छात्रों के लिए भी राहत की खबर है. 


घर वापसी शुरू

इससे पहले कोटा में फंसे हजारों छात्रों को भी बिहार ट्रेन से लाया गया है और बाकी आने वाले हैं. इसके अलावे हजारों दूसरे राज्यों में फंसे मजदूर भी ट्रेन से वापस बिहार आए हैं. दानापुर, बरौनी, सहरसा भी ट्रेन छात्रों और मजदूरों को लेकर आ चुकी है. कई ट्रेन और अलग-अलग शहरों से आने वाली है. जिससे मजदूरों को राहत मिली है. फिर भी लाखों मजदूर अभी भी दूसरे राज्यों में फंसे हुए है.