ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

लोन का पैसा नहीं लौटाने पर दरभंगा के बड़े होटल संचालक के खिलाफ एक्शन, नए मालिक को सौंपा गया Hotel

DARBHANGA: लोन का पैसा बैंक को वापस नहीं लौटाने के मामला में दरभंगा के के प्रसिद्ध होटल संचालक के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। यह कार्रवाई दरभंगा राज परिसर में स्थित होटल गंगा रेजिडेंस

लोन का पैसा नहीं लौटाने पर दरभंगा के बड़े होटल संचालक के खिलाफ एक्शन, नए मालिक को सौंपा गया Hotel
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DARBHANGA: लोन का पैसा बैंक को वापस नहीं लौटाने के मामला में दरभंगा के के प्रसिद्ध होटल संचालक के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। यह कार्रवाई दरभंगा राज परिसर में स्थित होटल गंगा रेजिडेंसी के संचालक के खिलाफ हुई है। होटल के मालिक ने साल 2005 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 1 करोड़ 35 लाख रुपया का लोन लिया गया था लेकिन होटल मालिक ने लोन की राशि भुगतान नहीं किया। जिसके बाद बैंक ने नोटिस प्रक्रिया कर बैंक पर कब्जा कर लिया और आखिरकार होटल उसके नए मालिक को सौंप दिया गया।


होटल की नीलामी की प्रक्रिया में 2013 में रामानुज कुमार सिंह लगभग 4 करोड़ 58 लाख रुपया में इस होटल को खरीदा था लेकिन होटल के पुराने मालिक के द्वारा होटल को खाली नहीं किया गया। जिसके बाद यह मामला कोर्ट में चल गया। इसी क्रम में दरभंगा के जिला दंडाधिकारी के आदेश पर जिला प्रशासन सहित बैंक के कर्मी के द्वारा शुक्रवार को होटल को खाली कराकर रामानुज कुमार सिंह को कब्जा कराया गया।


इस होटल के खरीदार रामानुज कुमार सिंह ने बताया कि 2013 के सितंबर महीना में वे बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी नीलामी प्रक्रिया में शामिल हुए थे। जिसमें मैंने 4 करोड़ 58 लाख रुपए में उन्होंने यह प्रॉपर्टी खरीदी थी। जिसका उन्हें बैंक ने सेल सर्टिफिकेट भी दिया है। अभी तक मामला न्यायालय में चल रहा था। इसके बाद जिला पदाधिकारी ने आदेश दिया कि उन्हें पोजीशन दिलवाया गया।


वही इस प्रॉपर्टी के पूर्व के मालिक बालकृष्ण झा ने बताया कि इसकी प्रक्रिया न्यायालय में चल ही रही है। उन्होंने कहा कि यहां आए पदाधिकारी आदेश का पालन कर रहे हैं। आदेश में अगर मकान लिखा हो तो हम भी छोड़ कर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह उनकी 30 करोड़ की संपत्ति है। अगर सब मिलकर उन्हें तंग करने आएंगे तब तो यहां से चल ही जाएंगे। मरने के लिए यहां खड़ा नहीं रहेंगे। वही उन्होंने कहा कि अगर आदेश में कहीं भी मकान लिखा हो तो वे खुद खड़ा होकर दे देंगे। पूरे मामले पर दरभंगा सदर के सीईओ इंद्रजीत शाह ने बताया कि गंगा रेजिडेंसी को बैंक को दखल कब्जा दिलवाया गया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें