ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खबर! अक्टूबर से शुरू होगा वो रोड प्रोजेक्ट, जिसके बाद शहर में भारी वाहनों का दबाव होगा कमBihar teacher: शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! अब वेतन के साथ मिलेगा ज्यादा HRA, पटना में 20% और मोकामा में 10%—देखें पूरी लिस्टBihar News : पटना में फिर गोलियों की गूंज! बाइक सवार 3 अपराधियों ने युवक को मारी 4 गोली, CCTV में कैद पूरी वारदातBihar News : पान मसाला खाने वालों के लिए बड़ी खबर! पैकेट पर FSSAI का नया फरमान, अब प्लास्टिक की पैकिंग पर बड़ा बदलावBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 18 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट, पटना में भी छाएंगे बादलपटना वालों के लिए बड़ी खबर! अक्टूबर से शुरू होगा वो रोड प्रोजेक्ट, जिसके बाद शहर में भारी वाहनों का दबाव होगा कमBihar teacher: शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! अब वेतन के साथ मिलेगा ज्यादा HRA, पटना में 20% और मोकामा में 10%—देखें पूरी लिस्टBihar News : पटना में फिर गोलियों की गूंज! बाइक सवार 3 अपराधियों ने युवक को मारी 4 गोली, CCTV में कैद पूरी वारदातBihar News : पान मसाला खाने वालों के लिए बड़ी खबर! पैकेट पर FSSAI का नया फरमान, अब प्लास्टिक की पैकिंग पर बड़ा बदलावBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 18 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट, पटना में भी छाएंगे बादल

लापरवाही करने वाले 80 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बिहार बोर्ड लेगा एक्शन

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति लापरवाही बरतने के आरोप में तकरीबन 80 स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही कर सकता है. बिहार बोर्ड ने ऐसे 80 स्कूलों की लिस्ट तैयार की है, जिन्होंने

लापरवाही करने वाले 80 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बिहार बोर्ड लेगा एक्शन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति लापरवाही बरतने के आरोप में तकरीबन 80 स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही कर सकता है. बिहार बोर्ड ने ऐसे 80 स्कूलों की लिस्ट तैयार की है, जिन्होंने अब तक अपने विद्यालय में मौजूद शिक्षकों की लिस्ट बोर्ड को मुहैया नहीं कराई है.


दरअसल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बोर्ड की तरफ से ली जाने वाली मैट्रिक परीक्षा के कॉपियों की मूल्यांकन के लिए नई व्यवस्था बनाई है. इस व्यवस्था के तहत अब शिक्षकों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध रखनी है लेकिन 80 ऐसे स्कूल हैं, जिन्होंने अपने शिक्षकों की सूची ऑनलाइन अपलोड नहीं की है. बोर्ड ने ऐसे स्कूलों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का मन बनाया है.


जिन स्कूलों ने अपना डाटा अपडेट नहीं किया है उनमें पटना जिले के साथ-साथ नालंदा और समस्तीपुर जिले के कई स्कूल शामिल हैं. बोर्ड ने जो नियम बनाया है उसके मुताबिक सभी स्कूलों को अपने यहां मौजूद शिक्षकों की सूची वेबसाइट पर अपलोड करनी है. साथ ही साथ उसकी एक हार्ड कॉपी भी बोर्ड मुख्यालय में जमा करानी है लेकिन अब तक तकरीबन 80 स्कूल इसमें लापरवाह दिखे हैं जिनके ऊपर एक्शन लिया जा सकता है.