ब्रेकिंग
बिहार के घने जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, जमीन के नीचे छिपा था खौफनाक राज; बरामदगी से हड़कंप2 लाख तक लोन लेने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, CIBIL स्कोर को लेकर आया बड़ा अपडेट; जानें क्या है नया नियमबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 13 से 16 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्टशिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमकबिहार के घने जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, जमीन के नीचे छिपा था खौफनाक राज; बरामदगी से हड़कंप2 लाख तक लोन लेने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, CIBIL स्कोर को लेकर आया बड़ा अपडेट; जानें क्या है नया नियमबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 13 से 16 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्टशिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक

लंबे अरसे बाद अनंत सिंह और लिपि सिंह का हुआ आमना-सामना, AK-47 बरामदगी मामले में हुई गवाही

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा से एके-47 बरामदगी मामले में बाढ़ की तत्कालीन एएसपी लिपि सिंह की

लंबे अरसे बाद अनंत सिंह और लिपि सिंह का हुआ आमना-सामना, AK-47 बरामदगी मामले में हुई गवाही
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा से एके-47 बरामदगी मामले में बाढ़ की तत्कालीन एएसपी लिपि सिंह की गवाही कोर्ट में दर्ज करा दी गई है. अनंत सिंह की आज इस मामले में एक बार फिर पटना के स्पेशल कोर्ट में पेशी हुई. लंबे अरसे बाद विधायक अनंत सिंह और एसपी लिपि सिंह का आमना-सामना हुआ.


बाढ़ की एएसपी रहते हुए लिपि सिंह ने अनंत सिंह के पैतृक गांव में छापेमारी की थी और वहीं से एके-47 की बरामदगी पुलिस ने की थी. हत्या की साजिश वाले वायरल ऑडियो के मामले में अनंत सिंह के ऊपर जब पुलिस ने शिकंजा कसा, उसके बाद अनंत सिंह के खिलाफ एक-एक कर कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए. एक मामले में आनंद सिंह को पिछले महीने बाइज्जत बरी किया जा चुका है लेकिन अभी भी उनके खिलाफ कई मामले चल रहे हैं. इन मामलों में सबसे महत्वपूर्ण एके-47 बरामदगी से लिपि सिंह की गवाही इस केस में बेहद महत्वपूर्ण थी और आज उनकी गवाही कोर्ट में दर्ज हुई है


अनंत सिंह और लिपि सिंह तकरीबन 2 घंटे तक आज पटना सिविल कोर्ट में मौजूद रहे. दोनों का आमना-सामना भी हुआ लेकिन कोर्ट के अंदर अनंत सिंह के मामले में अब अगली सुनवाई 6 जनवरी को होगी.