ब्रेकिंग
Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव

VAISHALI: लालू के बड़े लाल तेजप्रताप का वादा, UPSC पास प्रिंस राज को पटना का DM बनाने का किया ऐलान

तेज प्रताप यादव ने प्रिंस राज से कहा जब तक आप मैसूर में ट्रेंनिग कंप्लीट कीजियेगा तब तक हम बिहार में सरकार बनाने का काम करेंगे। जिसके बाद प्रिंस राज को हम पटना का DM बनाने का काम करेंगे।

bihar
तेजप्रताप ने की घोषणा
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने वैशाली में ऐसा दवा किया कि उसकी चर्चा अब खुब हो रही है। दरअसल वैशाली के हाजीपुर में सम्मान समारोह में पहुंचे बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने हाजीपुर के रहने वाले प्रिंस राज से मिलने पहुंचे। प्रिंस राज ने UPSC में 141 वां रैंक हासिल किया है।


 प्रिंस राज को तेजप्रताप ने सम्मानित किया और इस सफलता की बधाई और शुभकामनाएं दी। तेज प्रताप यादव ने प्रिंस राज से कहा अब तो आपका मैसूर में ट्रेंनिग होगा। जब तक आप ट्रेंनिग कंप्लीट कीजियेगा तब तक हम बिहार में सरकार बनाने का काम करेंगे। 


उन्होंने यह भी कहा कि प्रिंस राज को हम पटना का DM बनाने का काम करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरीके से हम लोगों के बाप दादाओं के साथ व्यवहार होता था, यह बात सब लोग जानते है। जो बिहार के लड़का डॉक्टर, DM हो या किसी भी क्षेत्र में जाने काम करते है तो अलग राज्य के लोग जो होते हैं उसको हीन भावना से देखते है लेकिन प्रिंस राज ने UPSC कम्प्लीट करके साबित कर दिया है कि बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं है। प्रिंस राज तारीफ के काबिल हैं। अपनी तरफ से और संगठन की ओर से हम प्रिंस राज को बधाई और शुभकामना देते हैं। 

टैग्स