ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

ललित बाबू की 100वीं जयंती पर सुपौल में बड़ा आयोजन, जुटेंगे ब्राह्मण समाज के कई दिग्गज

ARARIA: भारत सरकार के भूतपूर्व रेलमंत्री ललित नारायण मिश्र के 100वीं जयंती के असवर पर सुपौल के छातापुर स्थित रामपुर में आगामी 2 फरवरी को ब्राह्मण स्वाभिमान महासम्मेलन सह ललित

ललित बाबू की 100वीं जयंती पर सुपौल में बड़ा आयोजन, जुटेंगे ब्राह्मण समाज के कई दिग्गज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: भारत सरकार के भूतपूर्व रेलमंत्री ललित नारायण मिश्र के 100वीं जयंती के असवर पर सुपौल के छातापुर स्थित रामपुर में आगामी 2 फरवरी को ब्राह्मण स्वाभिमान महासम्मेलन सह ललित जयंती समारोह का आयोजन होना है। इसको लेकर रविवार को अररिया शहर स्थित वंदना विजय मैरेज हॉल परिसर में राष्ट्रीय परशुराम सेवा संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें समारोह को सफल बनाने के लिए सभी से एकजुट होकर कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की गई।


इस मौके पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र की 100 वीं जयंती के मौके पर आयोजित समारोह में ब्राह्मण समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कोसी-सीमांचल के इलाके के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्होंने प्रचार-प्रसार को भी तेज करने की भी बात कही।


वही राष्ट्रीय परशुराम सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सीमांचल कंस्ट्रक्शन के अजय झा ने भी पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज अगर ललित बाबू होते तो पूरे बिहार की दिशा-दशा बदला हुआ रहता और कोसी-सीमांचल भी विकास से उपेक्षित नहीं रहता। उन्होंने ललित बाबू की 100 वी जयंती समारोह में अररिया जिला से भारी संख्या में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की है। इस बैठक में मुख्य रूप से अजय झा, त्रिलोक नाथ झा, अखिलेश झा, जगदीश झा, गुड्डू, धीरज, नयन, प्रणव, रौशन, गुड्डू, राकेश कुमार, पंकज, अरूणेश झा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें