ब्रेकिंग
पटना में गंगा किनारे सैकड़ों मकानों पर चलेगा बुलडोजर, दो चरणों में हटेगा अतिक्रमण; जानिए कब से शुरू होगी कार्रवाईपार्टी में जाम छलकते ही बदला चौकीदार का अंदाज़, डांसर संग जमकर लगाए ठुमके; VIDEO वायरलबिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचाबिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंसरेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफरपटना में गंगा किनारे सैकड़ों मकानों पर चलेगा बुलडोजर, दो चरणों में हटेगा अतिक्रमण; जानिए कब से शुरू होगी कार्रवाईपार्टी में जाम छलकते ही बदला चौकीदार का अंदाज़, डांसर संग जमकर लगाए ठुमके; VIDEO वायरलबिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचाबिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंसरेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफर

बिहार में बालू माफिया की दबंगई: खेत देखने गए युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, शरीर पर 15 जख्म; एक गिरफ्तार

Bihar News: बिहार में अवैध बालू कारोबार का खौफ एक बार फिर सामने आया है। लखीसराय में खेत देखने गए एक युवक पर ऐसा हमला हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। हमलावरों को शक था कि युवक पुलिस को सूचना देने आया है। इसके बाद जो हुआ...

बिहार में बालू माफिया की दबंगई: खेत देखने गए युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, शरीर पर 15 जख्म; एक गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के लखीसराय जिले से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बालू माफियाओं ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर गांव में खेत देखने गए एक युवक को पुलिस का मुखबिर समझकर माफियाओं ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक के शरीर पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करने लगे जब युवक के शरीर हरकत करना बंद कर दिया तो उसे मरा हुआ समझकर खेत में फेंककर फरार हो गए।


जानकारी के मुताबिक, घायल युवक की पहचान गढ़ी बिशनपुर निवासी गिरीश यादव के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम विकास अपने खेत की स्थिति देखने के लिए गया था। खेत सड़क से ज्यादा दूर नहीं था। उसी दौरान वहां अवैध बालू लोड कर रहे माफियाओं और उनके गुर्गों की नजर उस पर पड़ गई।


आरोप है कि माफियाओं को शक हुआ कि विकास पुलिस को सूचना देने आया है। बस इसी शक में उन्होंने उसे घेर लिया। विकास के अनुसार, विद्यासागर उर्फ सरदार, गुर्णित कुमार उर्फ गोरे और उनके अन्य साथियों ने उसे चारों तरफ से पकड़ लिया और बिना कुछ पूछे हमला शुरू कर दिया।


प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने विकास पर बेहद बेरहमी से हमला किया। उसके शरीर पर करीब 15 जगह चाकू से वार किए गए। जब वह जान बचाकर भागने की कोशिश करने लगा, तो आरोपियों ने पिस्तौल की बट से उसके सिर पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर खेत में गिर पड़ा।


हमलावरों को लगा कि विकास की मौत हो चुकी है, जिसके बाद वे उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। लेकिन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे विकास ने हिम्मत नहीं हारी। खून से लथपथ हालत में वह किसी तरह घिसटते हुए सड़क तक पहुंचा। वहां मौजूद कुछ युवकों ने उसे देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।


सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और लगातार निगरानी में इलाज चल रहा है।


मामले को लेकर अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विद्यासागर उर्फ सरदार को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।