ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

पुलिस पर हुआ हमला तो भागकर खेत में छिपे थानेदार, घंटों खोजती रही पुलिस

LAKHISARAI: लॉकडाउन के दौरान पुलिस की गाड़ी ने एक बच्चे को टक्कर मार दी. जिससे ग्रामीण भड़क गए और पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया. इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. हमल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

LAKHISARAI: लॉकडाउन के दौरान पुलिस की गाड़ी ने एक बच्चे को टक्कर मार दी. जिससे ग्रामीण भड़क गए और पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया. इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. हमला देख थानेदार भाग निकले और वह खेत में छिप गए. उनको खोजने में पुलिस को 2 घंटे लग गए. घटना अमहरा के जाखड़ गांव की है.

बच्चे को टक्कर लगने के बाद भड़के ग्रामीण

बच्चे के घायल होने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस वाहन पर हमला बोलकर वाहन के शीशे तोड़ डाले. इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. थाना प्रभारी किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. थाना प्रभारी के खोजबीन में पुलिस जुटी रही. घटना की जानकारी के बाद लखीसराय थाना अनुसूचित जनजाति थाना कवैया थाना और हरिजन थाना की पुलिस के अलावे पुलिस लाइन से भारी संख्या में पुलिस बल को लेकर एसडीपीओ रंजन कुमार एसडीओ मुरली प्रसाद सिंह घटनास्थल पहुंचे.

खेत में छिपे थे थानेदार

दो घंटे की खोजबीन के बाद एक खेत में छिपे हुए थानाध्यक्ष मिले. उसके बाद उनके पिस्टल को खोजा गया. छतिग्रस्त पुलिस वाहन को अमाहरा थाना लाया गया. थाना प्रभारी को खोजने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों भी लग. किशनपुर गांव व अन्य जगहों पर खोजबीन किया तो दो 2 घंटे के बाद ग्रामीणों को थानाध्यक्ष अकील उर रहमान मिले. उसके बाद उन्होंने डीएसपी को फोन कर इसकी जानकारी दिया. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJAY KUMAR

FirstBihar संवाददाता