ब्रेकिंग
शिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जानशिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जान

क्या यही शराबबंदी है? तिलक समारोह में शराब की बोतल के साथ बार-बाला संग डांस करते युवक का वीडियो वायरल

BEGUSARAI: बिहार में करीब 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीने और बेचने की सख्त मनाही है। इसके बावजूद ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही बेचने वाले ही अपनी आदत

क्या यही शराबबंदी है? तिलक समारोह में शराब की बोतल के साथ बार-बाला संग डांस करते युवक का वीडियो वायरल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में करीब 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीने और बेचने की सख्त मनाही है। इसके बावजूद ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है जहां शादी समारोह में एक युवक शराब की बोतल लिये बार बाला के साथ डांस करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या यही शराबबंदी है?


एक कहावत है कि सईया भईल कोतवाल तो डर काहे का..यह बेगूसराय में देखने को मिला। जहां फुलवरिया थाने के दारोगा सुधीर सिंह की बेटी की शादी बरौनी के तेघड़ा निवासी त्रिपुरारी सिंह के बेटे कमलनयन से तय हुई। शादी से पहले 3 दिसंबर को तिलक समारोह का आयोजन बरौनी स्थित लड़के के घर पर हुआ था। तिलक समारोह में बार-बालाओं को भी बुलाया गया था। 


बार-बाला डांस कर रही थी तभी एक युवक शराब के साथ कैमरे में कैद हो गया। उसने कमर में शराब की बोतल घुसा रखी थी। शराब का गाना भी बज रहा था जिस पर बार-बाला डांस कर रही थी और वहां बैठे लोग भी झूमते दिख रहे थे। शराब के साथ युवक का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 


वीडियो वायरल होने के बाद बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने मामले को संज्ञान में लिया। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल इस वीडियो की जांच का निर्देश तेघड़ा डीएसपी को दिया गया है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

क्या यही शराबबंदी है? तिलक समारोह में शराब की बोतल के साथ बार-बाला संग डांस करते युवक का वीडियो वायरल


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता