ब्रेकिंग
बिहार-झारखंड बॉर्डर पर शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब: लग्जरी कार के गुप्त तहखाने से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तारस्कूल के बाहर से दो बहनों को जबरन कार में बैठा ले गए बदमाश, चलती गाड़ी में दुष्कर्म का आरोप; खेत में मिलीं दोनों लड़कियांदिनदहाड़े पिस्टल लहराकर की फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कुख्यात ‘गछिया’ को दबोचाबिहार में मौलाना की शर्मनाक करतूत, 15 साल की छात्रा से किया गलत काम; पुलिस ने दबोचाबिहार में दर्दनाक हादसा: मछली पकड़ने के दौरान तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातमबिहार-झारखंड बॉर्डर पर शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब: लग्जरी कार के गुप्त तहखाने से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तारस्कूल के बाहर से दो बहनों को जबरन कार में बैठा ले गए बदमाश, चलती गाड़ी में दुष्कर्म का आरोप; खेत में मिलीं दोनों लड़कियांदिनदहाड़े पिस्टल लहराकर की फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कुख्यात ‘गछिया’ को दबोचाबिहार में मौलाना की शर्मनाक करतूत, 15 साल की छात्रा से किया गलत काम; पुलिस ने दबोचाबिहार में दर्दनाक हादसा: मछली पकड़ने के दौरान तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

BHOJPUR: 'नया बिहार, नई सरकार' का आह्वान, कुंवर सेना ने किया राजद के युवा संवाद का समर्थन

राज्य में बदलाव की आहट के बीच राष्ट्रीय कुंवर सेना ने राजद के 26 जून को पटना में होने वाले युवा संवाद कार्यक्रम का समर्थन किया। भोजपुर से 1600 गाड़ियों में युवाओं का जत्था पटना रवाना होगा।

BIHAR
बिहार में नई सोच, नई सरकार
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: राज्य में बदलाव की लहर को मजबूती देते हुए राष्ट्रीय कुंवर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल सिंह शुक्रवार ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में जोरदार हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि जिस बिहार में युवाओं की संख्या सबसे अधिक है, वहां की सरकार बेरोजगारी फैलाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। अब वक्त आ गया है कि युवाओं को आगे आना होगा और बिहार में नई सोच, नई सरकार की नींव रखनी होगी।


उन्होंने 26 जून को पटना के बापू सभागार में राजद द्वारा आयोजित युवा छात्र संवाद कार्यक्रम का समर्थन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कुंवर सेना, राष्ट्रीय जनता दल की इस पहल का समर्थन करती है और हमारे संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर एक समृद्ध, स्वाभिमानी और न्यायपूर्ण बिहार के निर्माण की सोच को साकार करें।


निर्मल सिंह ने यह भी कहा कि बिहार का ऐतिहासिक वैभव फिर लौटाना है, तो इसके लिए युवाओं को निर्णायक भूमिका में आना होगा। नई सरकार के बिना नया बिहार संभव नहीं। इधर भोजपुर से राजद के युवा नेता रामबाबू सिंह ने मीडिया के माध्यम से आभार जताया और कहा कि "मीडिया के माध्यम से राजद की आवाज़ जन-जन तक पहुँची है, यही बदलाव की सबसे बड़ी ताकत बनी है।"


रामबाबू सिंह ने बताया कि भोजपुर से 1600 गाड़ियों में युवाओं का काफिला 26 जून को पटना के लिए रवाना होगा और राजधानी को युवाओं से पाट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब बस चुनाव की तारीख की घोषणा हो, भोजपुर का हर युवा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट का सटीक इस्तेमाल करेगा। 26 जून का संवाद कार्यक्रम इस बदलाव का आईना होगा और वहीं से बिहार को उसके नए मुख्यमंत्री की झलक मिलेगी।