ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्त

कोसी नदी में उफान: जलस्तर बढ़ने के बाद 56 में से 26 फाटक खोले गए, तटबंधों पर निगरानी तेज

Bihar News: लगातार बारिश के कारण कोसी नदी का जलस्त्राव बढ़ा, कोसी बराज के 56 में से 26 फाटक खोले गए। जल संसाधन विभाग ने तटबंधों की निगरानी बढ़ाई, दोनों तटबंध सुरक्षित बताए।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: कोसी नदी के जलग्रहण क्षेत्र और तराई इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण रविवार को नदी के जलस्त्राव में लगातार वृद्धि दर्ज की गई। बढ़ते जलस्त्राव को देखते हुए कोसी बराज के 56 फाटकों में से 26 फाटक खोलकर अतिरिक्त पानी डाउनस्ट्रीम की ओर छोड़ा जा रहा है। जल संसाधन विभाग ने आने वाले समय में जलस्त्राव में और वृद्धि की संभावना जताई है।



19 जुलाई यानी रविवार सुबह छह बजे बराहक्षेत्र में कोसी नदी का जलस्त्राव 1,30,700 क्यूसेक (बढ़ते क्रम में) दर्ज किया गया, जबकि कोसी बराज पर 1,77,735 क्यूसेक (घटते क्रम में) पानी रिकॉर्ड हुआ। इसमें से 3,200 क्यूसेक पानी पश्चिमी कोसी मुख्य नहर में सिंचाई के लिए छोड़ा गया, जबकि 1,74,535 क्यूसेक पानी डाउनस्ट्रीम की ओर प्रवाहित किया गया।



सुबह आठ बजे बराहक्षेत्र में जलस्त्राव बढ़कर 1,37,375 क्यूसेक हो गया, जबकि कोसी बराज पर 1,76,305 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। इसके बाद सुबह 10 बजे बराहक्षेत्र में जलस्त्राव बढ़कर 1,42,250 क्यूसेक (बढ़ते क्रम में) पहुंच गया, जबकि बराज पर जलस्त्राव 1,76,305 क्यूसेक पर स्थिर रहा। इस दौरान 3,400 क्यूसेक पानी पश्चिमी कोसी मुख्य नहर में छोड़ा गया तथा 1,72,905 क्यूसेक पानी डाउनस्ट्रीम की ओर प्रवाहित किया गया।



दोपहर 12 बजे बराहक्षेत्र में जलस्त्राव बढ़कर 1,47,125 क्यूसेक तथा कोसी बराज पर 1,81,600 क्यूसेक (दोनों बढ़ते क्रम में) दर्ज किया गया। इसमें से 3,400 क्यूसेक पानी पश्चिमी कोसी मुख्य नहर में देने के बाद 1,78,200 क्यूसेक पानी डाउनस्ट्रीम में छोड़ा गया।



दोपहर दो बजे बराहक्षेत्र में जलस्त्राव बढ़कर 1,52,000 क्यूसेक तथा कोसी बराज पर 1,90,390 क्यूसेक (दोनों बढ़ते क्रम में) रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान 3,400 क्यूसेक पानी पश्चिमी कोसी मुख्य नहर में छोड़ने के बाद 1,86,990 क्यूसेक पानी बराज के डाउनस्ट्रीम की ओर प्रवाहित किया गया।



जलस्त्राव में लगातार वृद्धि को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने कोसी तटबंधों और बराज के सभी अवयवों की निगरानी तेज कर दी है। विभाग के अभियंताओं के अनुसार दोनों तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता