ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

कोसी नदी के किनारे घास काटने गई दो सहेलियों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

SAHARSA: सहरसा के महिषी थानाक्षेत्र के एना गांव में कोसी नदी के किनारे घास काटने गईं तीन सहेलियों में से दो की डूबने से मौत हो गई। तीसरी लड़की के शोर मचाए जाने पर ग्रामीण मौके

कोसी नदी के किनारे घास काटने गई दो सहेलियों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के महिषी थानाक्षेत्र के एना गांव में कोसी नदी के किनारे घास काटने गईं तीन सहेलियों में से दो की डूबने से मौत हो गई। तीसरी लड़की के शोर मचाए जाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिसके बाद दोनों शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 


मृतका की पहचान महिषी थाना क्षेत्र के एना वार्ड-11 निवासी जीवछ चौपाल और सुरजी देवी की बेटी करिश्मा कुमारी (13) और वार्ड-10 निवासी संतोष पंडित और ललिता देवी की बेटी आरती कुमारी (15) के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि तीन सहेलियां घास काटने गईं थी तभी इसी दौरान पैर फिसलने से दो की मौत हो गई। 


जबकि तीसरी लड़की किसी तरह बच गयी। उन्होंने कहा कि लोगों से लगातार यह अपील की जा रही है कि नदी किनारे बच्चों को न जाने दें बावजूद इसके लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। एक साथ दो घरों से दो बच्चियों की अर्थी उठने से गांव में मातम का माहौल है। लोगों को कहना है कि कोसी नदी के किनारे तेजी से कटाव हो रहा है और जमीन धंस रही है। इस दौरान थोड़ी सी लापरवाह से लोगों की जान जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता